Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
Leopard attacked in a village caught

बहराइच। यूपी के बहराइच में बुधवार की सुबह कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के गुलरा गांव में एक तेंदुआ आ पहुंचा। वहां घर के बाहर बैठे एक ग्रामीण पर हमला बोल दिया। चीख-पुकार सुनकर इकट्ठा हुए ग्रामीण को देखकर तेंदुआ सहम गया और भाग कर एक ग्रामीण के घर में घुस गया। सूचना पर पहुंची सुजौली पुलिस व वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की लेकिन उसकी आक्रामकता देख आगे बढ़ने की किसी की हिम्मत नहीं हुई।

आखिरकार लखनऊ से रेस्क्यू टीम बुलाई गई। शाम करीब साढ़े चार बजे तेंदुए को बेहोश कर पिंजरे में कैद किया गया। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। तेंदुए ने सात घंटे तक अपनी दहाड़ से ग्रामीणों को दहशत में रखा।

Category

🗞
News
Comments

Recommended