उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में लगातार बारिश और बर्फबारी के बाद मंदिर और आसपास की हिमालयी चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं। तापमान गिरकर माइनस 8 डिग्री तक पहुंच गया है। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। 11 नवंबर 2026 को मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद होंगे। मौसम को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं को गर्म कपड़े पहनने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।
#Kedarnath #KedarnathDham #Snowfall #Uttarakhand #BabaKedar #CharDhamYatra #WeatherUpdate #TehelkaNews