पंजाब के मानसा जिले के भम्मे कलां गांव में दलजीत सिंह की कथित नशीले पदार्थ की ओवरडोज से मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर चली गई और परिवार की सहमति के बिना पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।