Skip to playerSkip to main content
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में करीब 20 साल बाद छात्र संघ चुनाव का रास्ता साफ होने पर छात्रों ने जश्न मनाया। 18 दिनों तक चले प्रदर्शन और भूख हड़ताल के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की मांगें स्वीकार कर ली हैं। प्रशासन ने 15 मई 2027 तक छात्र संघ के संविधान को मंजूरी देने और नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के छह सप्ताह के भीतर चुनाव कराने का फैसला किया है।

इसके साथ ही प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ सस्पेंशन, अनुशासनात्मक कार्रवाई, कारण बताओ नोटिस और कैंपस बैन जैसे आदेश वापस लेने पर भी सहमति बनी है। प्रशासन के फैसले के बाद छात्रों ने आंदोलन खत्म कर दिया और कैंपस में जीत का जश्न मनाया। जामिया में आखिरी छात्र संघ चुनाव 2005 में हुए थे।

#JamiaMilliaIslamia #Jamia #StudentUnionElection #JamiaProtest #StudentsProtest #DelhiNews #UniversityNews #TehelkaNews

Category

🗞
News

Recommended