भूटान में शिंटाफू ग्लेशियल झील फटने से अचानक बाढ़ आ गई है। इसके बाद असम और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और कूचबिहार समेत कई इलाकों और असम के धुबरी में प्रशासन अलर्ट पर है। नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका के बीच हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। NDRF और SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों के लिए तैनात हैं।
#Bhutan #GlacialLake #FloodAlert #Assam #WestBengal #Alipurduar #CoochBehar #Dhubri #FloodNews #NDRF #SDRF #TehelkaNews