फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट स्मित मच्छर को इजराइल सरकार ने सर्वोच्च वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला किया है. उन्हें 'प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म' यानी नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने इसकी घोषणा की.कैप्टन स्मित मच्छर को फ्लाईदुबई के विमान को हाइजैक करने की कोशिश को रोकने में अहम भूमिका के लिए इस सम्मान से सम्मानित किया मामला 30 सितंबर का है. फ्लाईदुबई का प्लेन दुबई से तेल अवीव जा रहा था. रास्ते में प्लेन के को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला कर दिया और प्लेन को हाइजैक करके क्रैश कराने की कोशिश की. अचानक हुए इस हमले का स्मित मच्छर ने डटकर मुकाबला किया और 174 यात्रियों व क्रू सदस्यों की जान बचाई थी. कैप्टन स्मित मच्छर गंभीर रूप से घायल होने और बहुत अधिक खून बहने के बावजूद कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया. उनकी इसी हिम्मत की वजह से विमान के यात्री कॉकपिट में घुस पाए और हमलावर को काबू में किया.विमान को हाइजैक करने की कोशिश को रोकने में जिन छह इजराइली नागरिकों ने अहम भूमिका निभाई उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा. कैप्टन मच्छर अभी अबू धाबी के एक अस्पताल में इलाज करा रहे हैं.
Comments