Skip to playerSkip to main content
  • 13 minutes ago
ब्रिटेन में एक राजनीतिक पार्टी ने जायोनिज्म को नस्लवाद के तौर पर परिभाषित करने वाली नीति को मंजूरी दी और इसके तुरंत बाद इजराइल ने उसके नेता के खिलाफ बड़ा कदम उठा लिया. ग्रीन पार्टी के नेता जैक पोलांस्की के इजराइल में प्रवेश पर रोक लगा दी गई. 4 अक्टूबर को ग्रीन पार्टी के सम्मेलन में इस प्रस्ताव पर वोटिंग हुई. इसके पक्ष में 1,022 वोट पड़े, जबकि 813 सदस्य इसके खिलाफ थे. प्रस्ताव में जायोनिज्म को एक जातीय-राष्ट्रवादी राजनीतिक परियोजना बताया गया है और कहा गया है कि एंटी-जायोनिज्म को एंटीसेमिटिज्म यानी यहूदी-विरोध के बराबर नहीं माना जाना चाहिए.पार्टी ने फिलिस्तीनी मुक्ति, वापसी के अधिकार, बीडीएस यानी बहिष्कार, विनिवेश और प्रतिबंध और इजराइल पर पूर्ण हथियार प्रतिबंध के समर्थन को भी दोहराया है. इसके साथ ही पार्टी ने पूरे ऐतिहासिक फिलिस्तीन में एक एकल लोकतांत्रिक राज्य की स्थापना और आत्मनिर्णय के अधिकार का समर्थन किया है.ग्रीन पार्टी के इस फैसले पर इजराइल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. इजराइल के विदेश मंत्रालय ने प्रस्ताव को यहूदी लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार को नकारने वाला बताया और इंटरनेशनल होलोकॉस्ट रिमेंबरेंस अलायंस की परिभाषा के तहत इसे एंटीसेमिटिक करार दिया.

Category

🗞
News
Transcript
00:13હયામ હહલંત
00:25હહલતામ હહલંત
00:27હહલવામ હહલંત
00:54ुपूरे एतिहासिक फिलिस्तीन में
00:58एक एकल लोकतांत्रिक राजे की स्थापना
01:01और आत्म निर्णय के अधिकार का समर्थन किया है
01:04ग्रीन पार्टी का कहना है कि उसका रुक
01:06नसलवाद के विरोध, बराबरी, न्याय
01:08और मानवाधिकारों के समर्थन पर आधारित है
01:11पार्टी ने फिलिस्तीनी और सीरियाई जमीनों पर
01:15गैर कानूनी कबजे का भी विरोध किया
01:17लेकिन ग्रीन पार्टी के इस फैसले पर
01:19इस्राइल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी
01:21इस्राइल के विदेश मंत्राले ने प्रस्ताव को
01:23यहूदी लोगों के आत्म निर्णे के अधिकार को
01:26नकारने वाला बताया और
01:28International Holocaust Remembrance Alliance की परिभाशा के तहत
01:32इसे एंटी सेमिटिक करार दिया
01:34इस्राइल के विदेश मंत्राले के मताबिक
01:36एकल फिलिस्तीनी राजे की मांग का मतलब
01:38इसराइल राजे का विनाश है
01:40इसके बाद इसराइल के विदेश मंत्री
01:42गिदोन सार ने ग्रीन पार्टी के नेता
01:44जैक बोलांस्की को इसराइल में प्रवेश से
01:47रोकने का फैसला किया
01:48ब्योरो रिपोर्ट एटीवी भारत

Recommended