Skip to playerSkip to main content
  • 1 day ago
सवाईमाधोपुर. जिला कलक्टर काना राम ने सोमवार शाम को जिला मुख्यालय पर चल रहे विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों और हम्मीर ब्रिज के चौड़ीकरण व विस्तारीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं और तकनीकी मानकों का सख्ती से पालन हो। कलक्टर ने जोर दिया कि शहर की यातायात व्यवस्था को नया आयाम मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान, जिला कलक्टर ने पुलिस लाइन तिराहा, पुराना ट्रक यूनियन चौराहा से मुख्य बाजार तक की सड़कों का अवलोकन किया। उन्होंने यातायात सुगमता, जल निकासी, सार्वजनिक सुविधाओं और शहरी सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए समग्र विकास योजना के तहत कार्य करने के निर्देश दिए। पुराना ट्रक यूनियन चौराहा पर महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय, विद्युत लाइनों को अंडरग्राउंड करने और प्रमुख चौराहों पर हरित विकास एवं पौधारोपण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। हम्मीर ब्रिज के निरीक्षण के समय, कलक्टर ने ब्रिज के समानांतर सर्विस लेन विकसित करने, रेलवे ब्लॉक के दौरान गर्डर शिफ्टिंग की पूर्व तैयारी रखने और सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को रेलवे विभाग से समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाने तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर एवं विद्युत लाइट लगाने के निर्देश दिए। साथ ही ब्रिज क्षेत्र में सौंदर्यीकरण के लिए फाउंटेन विकसित करने के निर्देश भी दिए। कलक्टर ने कहा कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, सुरक्षा और आमजन की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा नियमित मॉनिटरिंग हो। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी गौरव मित्तल, एनएचएआई के अधिशासी अभियंता वेद प्रकाश शर्मा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता गोविंद मीणा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Category

🗞
News
Transcript
00:00In our case in time, we have to plant our plant.
00:03Our idea is that we are going to plant our plants.
00:09This tree is coming from an island.
00:20As of this tree is coming from a village,
00:25we are going to plant our plants.
00:26So, you can plant plant animals.
00:28You can plant the plants.
Comments

Recommended