Skip to playerSkip to main content
  • 7 minutes ago
भारतीय शेयर बाजार में सोमवार की सुबह के कारोबार में भारी गिरावट देखने को मिली. वैश्विक राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी निवेशकों की ओर से लगातार हो रही बिकवाली के कारण दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी औंधे मुंह गिरे. इससे निवेशकों में घबराहट का माहौल देखा जा रहा है.  शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 730 अंक टूटकर 73 हजार 170 प्वाइंट 12 के स्तर पर आ गया. इसी तरह, निफ्टी में भी 231 प्वाइंट 50 अंकों की बड़ी गिरावट आई और ये 22 हजार 908 प्वाइंट 95 के स्तर पर फिसल गया. बाजार की हालत इतनी खराब रही कि सेंसेक्स में शामिल सभी 30 की 30 कंपनियां लाल निशान में कारोबार कर रही थीं. बैंकिंग और फाइनेंस कंपनियों में भारी गिरावट दर्ज की गई.  वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 2.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.7 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. भारत अपनी जरूरत का 80% से ज्यादा तेल आयात करता है, इसलिए महंगा क्रूड भारतीय अर्थव्यवस्था और कंपनियों के मुनाफे के लिए बड़ा झटका माना जाता है.बाजार के जानकारों का मानना है कि जब तक कच्चे तेल की कीमतें स्थिर नहीं होतीं और वैश्विक तनाव कम नहीं होता, तब तक बाजार में ऐसी ही अस्थिरता बनी रह सकती है.  

Category

🗞
News
Transcript
00:00Bhaarati Share Bazaar में सुmbar की सुभग के कारोबार में भारी गिराबट देखने को मिली
00:05वैश्विक राजनितिक तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी निवेशकों की ओर से
00:10लगातार हो रही विखवाली के कारण, दून उप्रमुक सुचकांग, सेंसेक्स और निवेशकों में घबराहट का मोहल देखा जा रहा है
00:18शुरुवाती कारोबार में सेंसेक्स 730 अंक तूट कर 73,170 पॉइंट बारक के अस्तर पर आ गया
00:25इसी तरह निप्टी में भी 231.50 अंकों की बड़ी गिराबटाई और ये 22,908.95 के अस्तर पर फिसल
00:34गया
00:34बाजार के हालत इतनी खराब रही कि सेंसेक्स में शामिल सभी 30 की 30 कमपनियां लाल निशान में कारोबार कर
00:42रही थी
00:42बैंकिंग और फाइनांस कमपनियों में भारी गिराबट दर्ज की गई
00:47व्याश्विक तेल बेंचमार्क, ब्रेंट क्रूड 2.27 प्रतिशत की बढ़ध के साथ
00:52106.60 डॉलर प्रतिबैरल पर पहुँच गया है
00:56भारत अपने जरूरत का 80 प्रतिशत से जादा तेल आयात करता है
01:00इसलिए मेहा क्रूड वायल भारती अर्थविवस्ता और कमपनियों के मुनाफ़े के लिए
01:04बड़ा जटका माना जाता है
01:06बाजार के जानकारों का मानना है कि जब तक कच्छे तेल की कीमते इस्थिर नहीं होती
01:11और व्याश्विक तनाव कम नहीं होता तब तक बाजार में ऐसे ही अस्थिरता बनी रह सकती है
01:17ब्यूरो रिपोर्ट, ETV भारत
Comments

Recommended