Skip to playerSkip to main content
  • 18 minutes ago
भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. गुरुवार की बड़ी गिरावट के बाद आज बाजार गिरावट के साथ खुला, लेकिन घरेलू निवेशकों की खरीदारी के चलते इसमें जल्द ही रिकवरी आई. शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 111 अंक बढ़कर 73 हजार 691.72 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 36 अंकों की बढ़त के साथ 23 हजार 99.55 के आसपास कारोबार करता दिखा.बाजार को संभालने में आज बैंकिंग, ऑटो, मेटल और रियल एस्टेट सेक्टर के शेयरों ने अहम भूमिका निभाई. इनमें खरीदारी बढ़ने से बाजार को सहारा मिला. दूसरी तरफ, आईटी सेक्टर आज सबसे बड़ा गिरावट वाला सेक्टर साबित हुआ.बाजार के जानकारों के अनुसार, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और वैश्विक परिस्थितियां अब भी भारतीय बाजार के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल 105.56 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 93.08 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.  बाजार के जानकार बताते हैं कि भारतीय बाजार गुरुवार की बड़ी गिरावट के बाद खुद को संभालने की कोशिश कर रहा है. घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी बाजार को नीचे जाने से रोक रही है. लेकिन जब तक विदेशी निवेशकों की बिकवाली कम नहीं होती, तब तक किसी भी तेजी को स्थायी सुधार मानना जल्दबाजी होगी.

Category

🗞
News
Transcript
00:03बारती शेयर बाजार में आज शुरुवाती कारुवार में भारी उतार चढ़ाओ देखने को मिला।
00:08गुरुवार की बड़ी गिरावट के बाद आज बाजार गिरावट के साथ खुला लेकिन घरेलो निविश्कों की खरीदारी की चलते इसमें
00:14जल्द ही रिकवरी आई।
00:38बढ़ने से बाजार को सहारा मिला। दूसरी तरफ आई टे सेक्टर आज सबसे बल्या गिरावट वाला सेक्टर साबित हुआ।
00:44बाजार की जानकारों के अनुसार कच्चे तेल की बढ़ती कीमते और वैश्विक परिस्तियां अभी भारती बाजार के लिए बड़ी चुनोती
00:51बनी हुई है।
00:52अंतराष्टी बाजार में ब्रेंट क्रूड ओयल एक सो पांच दशमलों पांच से डॉलर प्रति बैरल रहा और अमेरिकी क्रूड तिरानवे
00:59दशमलों शूर ने आठ डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
01:03बाजार की जानकार बताते हैं कि भारती बाजार गुरवार की बड़ी किरावट के बाद खुद को सम्हालने की कोशिस कर
01:09रहा है।

Recommended