Skip to playerSkip to main content
Nithari Kand Surinder Koli Death: हरिद्वार में सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हत्या या खुदकुशी? देश के सबसे भयावह निठारी हत्याकांड से जुड़े सुरेंद्र कोली की हरिद्वार के भूपतवाला इलाके में लाश मिलने से हड़कंप मच गया है।
नोएडा के बहुचर्चित निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली हरिद्वार के भूपतवाला इलाके में मृत पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार, कोली लाल माता मंदिर के सामने 'सदा राम' नाम से पहचान छिपाकर चाय की दुकान चला रहे थे। 18 सितंबर 2026 को उनका शव उनकी ही दुकान के अंदर मिला। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
सुरेंद्र कोली को 2005-2006 में नोएडा के सेक्टर-31 स्थित मोनिंदर सिंह पंढेर की डी-5 कोठी से बच्चों और महिलाओं के गायब होने व मानव अवशेष मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया था। करीब दो दशक तक जेल में रहने और मौत की सजा पाने के बाद, सुप्रीम कोर्ट ने सबूतों की कमी और जांच में गंभीर खामियों के आधार पर नवंबर 2025 में उनकी क्यूरेटिव पिटीशन स्वीकार करते हुए उन्हें आखिरी मामले (रिंपा हलदार हत्याकांड) से भी बरी कर दिया था।
जेल से बाहर आने के बाद कोली हरिद्वार में एकांत जीवन बिता रहे थे। उनकी अचानक हुई मौत ने निठारी कांड की पुरानी यादों और जांच की कमियों को एक बार फिर से सुर्खियों में ला दिया है। देखिए ऋचा पराशर की यह खास रिपोर्ट।

About the Story:
Surinder Koli, who was acquitted in the infamous 2006 Nithari serial killings case by the Supreme Court in late 2025, was found dead under mysterious circumstances in Haridwar, Uttarakhand. Living under a hidden identity and running a small tea stall in Bhupatwala, Koli's death has raised fresh questions about the tragic case that shook India two decades ago.

#SurinderKoli #NithariKand #HaridwarNews #NithariCase #OneindiaHindi

Also Read

Kasganj में पेशाब कांड: किन्नर बनने से किया मना तो सिर मुंडवाकर पिलाया पेशाब, मारपीट कर लूटे रुपए :: https://hindi.oneindia.com/news/kasganj/viral-video-of-urinate-incident-in-kasganj-of-up-796225.html?ref=DMDesc

निठारी कांड के दोषी सुरेंद्र कोली को सातवीं बार सजा-ए-मौत :: https://hindi.oneindia.com/news/india/nithari-case-surinder-koli-awarded-7th-time-death-penalty-392727.html?ref=DMDesc

याकूब मेमन को फांसी, नरभक्षी कोली को कब :: https://hindi.oneindia.com/news/india/when-the-man-eater-of-nithari-surinder-koli-will-executed-365908.html?ref=DMDesc



~HT.410~PR.514~ED.276~GR.506~VG.HM~

Category

🗞
News
Comments

Recommended