अमृतसर के जंडियाला गुरु के नवां पिंड में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी फैल गई। पुरानी रंजिश को लेकर हुए इस गोलीकांड में जसपाल सिंह उर्फ कालू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात में करीब 8 राउंड फायरिंग की बात सामने आई है। आरोप है कि जसपाल सिंह आरोपी युवक की पत्नी को प्रेम संबंध के चलते भगा कर ले आया था। इसी रंजिश में आरोपी अपने साथियों के साथ बाइक पर पहुंचा और घर के पास खड़े जसपाल और उसके दोस्त सोनी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात में जसपाल सिंह उर्फ कालू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त सोनी गोली लगने से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब 8 राउंड फायर किए और वारदात थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर हुई।
Comments