Skip to playerSkip to main content
  • 2 months ago
किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित 26वें SCO शिखर सम्मेलन में कूटनीति की एक अनोखी तस्वीर सामने आई. सम्मेलन में भारत के पीएम नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीनों नेता एक साथ नजर आए. जिस वक्त तीनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष एक साथ दिखे, उसी वक्त पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी नजर आए, लेकिन वो वहां से चुपचाप निकल गए. दरअसल, सम्मेलन में पुतिन और शी जिनपिंग एक साथ आते नजर आए. इस दौरान पीएम मोदी भी सामने से आते दिखाई दिए. तीनों नेता जब पास पहुंचे तो जिनपिंग ने पीएम मोदी से हाथ मिलाने के लिए बढ़ाया और पुतिन भी पीएम मोदी से मिलने लगे. फिर क्या था, तीनों नेताओं के बीच गर्मजोशी से बातें होने लगीं. पीएम मोदी ने भी बिना देर किए दोनों नेताओं के हाथ थाम लिए. यह नजारा कैमरे में कैद हो गया. इसी समय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ वहां से  नजरें चुराकर अपने स्थान की ओर जाते दिखाई दिए. वहीं, पीएम मोदी और पुतिन कुछ देर तक बातें करते रहे. इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पीठ पर हाथ रखकर थपथपाया. इसके बाद सभी नेता मंच की ओर बढ़ चले. 

Category

🗞
News
Transcript
00:29S.E.O. Summit
00:30S.E.O. Summit
01:03S.E.O. Summit

Recommended