Skip to playerSkip to main content
  • 7 weeks ago
तमिलनाडु के मंदिरों में आज से मोबाइल ले जाने पर रोक लग गई है. मंदिरों की पवित्रता और आध्यात्मिक माहौल को बनाए रखने के लिए मंदिरों के अंदर मोबाइल फोन और कैमरे के इस्तेमाल पर पहले से ही रोक लगी हुई है. हालांकि, कुछ मंदिरों में श्रद्धालुओं के फोटो, वीडियो, सेल्फी और रील्स लेने की शिकायतें सामने आई थी, जिसके बाद हिंदू धार्मिक और बंदोबस्ती विभाग ने अब मंदिरों में भक्तों के मोबाइल फोन ले जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. पहले चरण में 52 मंदिरों में ये व्यवस्था लागू की जाएगी. इसके लिए सेल फोन रखने के लिए सुरक्षित जगह बनाई गई है और लोगों को इस बारे में जागरूक भी किया जा रहा है. स्थानीय श्रद्धालुओं को सलाह दी है कि वे मंदिर आते समय अपना सामान घर पर ही रखें और शहर के बाहर से आए श्रद्धालु जो होटलों में ठहरे हैं, वे अपना सामान अपने कमरों या गाड़ियों में रखें.  

Category

🗞
News
Transcript
00:27।
00:57।
00:58इसके लिए 5 से 10 रुपे का शुल्ख लिया जाएगा और इसकी रसीद भी दी जाएगी
01:03मंदिर प्रशासानी चिताब ने दी है कि अगर कोई सादेश का उलंगन करके चुपके से मंदिर में मुंबाइल फोन ले
01:09जाता है तो उसे तुरंट जब्द कर लिया जाएगा
01:12और सम्मंदित ज्यक्ति के खिलाब पुलिस द्वारा उचित कारवाई की जाएगी
01:16ये रोक ना सिर्फ आम भक्तों पर बलकि सेलेबरिटी और एहम हस्तियों जैसे भी आईपी पर भी लागू है
01:23Bureau Report, ETV भारत

Recommended