Skip to playerSkip to main content
  • 1 day ago
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर बात की, जिसमें भारत अमेरिका सहयोग पर अहम चर्चा हुई. सोशल मीडिया एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का फोन आया. हमने खास एरिया में इंडिया-अमेरिका कॉम्प्रिहेंसिव ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की.ये बातचीत तब हुई जब वेंस ने कहा कि वॉशिंगटन कमर्शियल जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित रूप से गुजरने देने वाला रास्ता बनाने पर काम कर रहा है. साथ ही, इलाके में चल रहे तनाव के बीच ईरान पर दबाव बनाना जारी रखे हुए है. वेंस ने कहा कि तेहरान ने कहा कि वह होर्मुज स्ट्रेट से ज्यादा से ज्यादा तेल टैंकरों को गुजरने देगा, लेकिन उन्हें ईरान की बात पर भरोसा नहीं है.  इस बीच अमेरिकी सीनेट ने शुक्रवार को एक ऐसा बिल पास कर किया जो अमेरिका को भारत और चीन समेत उन देशों के सामान पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने का अधिकार दे सकता है, जो रूसी तेल और गैस का इंपोर्ट जारी रखते हैं. इसके जरिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को रूसी कच्चे तेल या नैचुरल गैस खरीदने वाले देशों पर 100फीसदी तक टैरिफ लगाने का मनमर्जी अधिकार मिल जाएगा. इन परिस्थितियों में वेंस की पीएम मोदी से बातचीत को अहम माना जा रहा है.  

Category

🗞
News
Transcript
00:04अमेरिका के उपराश्पती जेडी वेंस ने प्रधानमंत्री नरिन्द मोधी से फोन पर बात की, जिसमें भारत अमेरिका सयोग पर एहम
00:11चर्चा हुई।
00:30सुरक्षित रूप से गुजरने देने वाला रास्ता बनाने पर काम कर रहा है।
01:00पर रूसी तेल और गैस का इंपोर्ट जारी रखते हैं।
01:02इसके जरिये अमेरिकी राश्पती ट्रम्प को रूसी कच्चे तेल ये नैचरल गैस खरीदने वाले देशों पर 100 फिजदी तक टैरिफ
01:09लगाने का मनमर्जे अधिकार मिल जाएगा।
01:12इन परिस्तितियों में वेंस की पियम मोदी से बाचीत को एहम माना जा रहा है।
01:17Bureau Report, ETV भारत
Comments

Recommended