Skip to playerSkip to main content
  • 1 week ago
शुक्रवार को थाईलैंड के नोंथाबुरी प्रांत में एक स्कूल में गोलीबारी की घटना सामने आई है.जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई.जबकि कई लोग घायल हो गए.हमला करने वाला एक छात्र था.‘रॉयल थाई पुलिस’ ने इस वारदात की पुष्टि करते हुए बताया कि ये गोलीबारी बैंकॉक के उत्तर-पश्चिम में स्थित नोंथाबुरी प्रांत के ‘देबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल’ में हुई.घटना के बाद थाई पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की.थाईलैंड में इस साल फरवरी में भी इस तरह की वारदात हुई थी.जब एक 17 साल के युवक ने पुलिस से बंदूक चुराई और दक्षिणी थाईलैंड के एक पब्लिक स्कूल में गोलीबारी की थी.युवक ने कुछ समय के लिए लोगों को बंधक भी बना लिया था.इस वारदात में एक शख्स की मौत हो गई थी जबकि दो लोग घायल हो गए थे.

Category

🗞
News
Transcript
00:03शुक्रुवार को थाइलेंड के नोथाबूरी प्रांत में एक स्कूल में गोलिवारी की घटना सामने आई है, जिसमें साथ लोगों की
00:09मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए, हमला करने वाला एक चात्र था।
00:14रोयल थाइ पुलिस ने इस वारदात की पुष्टी करते हुए बताया कि ये गोलिवारी बैंकॉक के उत्तर पश्चिम में इस्थित
00:20नोथाबूरी प्रांत के देव सीरीन नोथाबूरी स्कूल में हुई, घटना के बाद थाइ पुलिस मौके पर पहुची और कारवाई की।
00:28थाइलेंड में इस साल फरवरी में भी इस तरह की वारदात हुई थी जब एक 17 साल के युवक ने
00:33पुलिस से बंदुक चुराई और दक्षिन थाइलेंड के एक पुब्लिक स्कूल में गोलिबारी की।
00:37युवक ने कुछ समय के लिए लोगों को बंधक भी बना लिया था। इस वारदात में एक सक्स की मौत
00:41हो गई थी जबकि दो लोग घायल हो गए थे।
Comments

Recommended