Skip to playerSkip to main content
  • 3 minutes ago
उत्तराखंड के अल्मोड़ा के युवक रवि टम्टा ने इनोवेशन की दुनिया में हैरतंगेज कारनामा कर दिखाया है. रवि ने हवा में उड़ने वाला पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल तैयार किया है. उन्होंने इस फ्लाइंग कार का परीक्षण भी कर लिया है और बाकायदा उसे उड़ाकर भी दिखाया है. रवि ने अपने सपने को हकीकत में बदलने के लिए काफी मेहनत की है. रवि ने फ्यूचरिस्टिक ट्रांसपोर्टेशन को लेकर कई तकनीकी प्रयोग किए और आखिरकार उन्हें इस में बड़ी कामयाबी मिली. अभी ये इस फ्लाइंग व्हीकल का प्रोटोटाइप है लेकिन रवि का दावा है कि यह फ्लाइंग कार 40 मिनट का सफर महज 12 मिनट में पूरा कर लेती है. पहाड़ों में सफर का मतलब अक्सर घुमावदार सड़कें, लंबा रास्ता और घंटों का इंतजार होता है, लेकिन अगर सड़क पर दौड़ने वाली कार हवा में उड़कर मंजिल तक पहुंचने लगे तो सफर की पूरी तस्वीर ही बदल सकती है.  

Category

🗞
News
Transcript
00:02उत्राखंड के अल्मोडा के युवक रवी टम्टा ने इनोवेशन की दुनिया में हैरट अंगेस कारणामा कर दिखाया है।
00:31अभी इस फ्लाइंग वेकल का प्रोटो टाइप है लेकिन रवी का दावा है कि ये फ्लाइंग कार 40 मिनिट का
00:37सफर महज 12 मिनिट में पूरा कर लेता है।
01:00बड़ा कदम है और ये देश का पहला परसनल फ्लाइंग वेकल है। उनका वीजन है कि भवेशे में ऐसी तकनीक
01:06को और विक्सित किया जाए।
01:08जिसे लोग छोटी दूरी के सफर के लिए सड़क के साथ साथ हवाई रास्ते का भी इस्तमाल कर सके।
01:14Bureau Report, ETV भारत
Comments

Recommended