मुंबई, महाराष्ट्र: सिंगर और डायरेक्टर अमाल मलिक ने अपनी सिंगिग जर्नी और 'ये आवारापन' गाने के बारे में IANS से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री के कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। साथ ही उन्होंने बताया कि कल्ट-क्लासिक फिल्म 'आवारापन' के सीक्वल के लिए गाना तैयार करना उनके लिए कितना बड़ा चैलेंज था। अमाल ने इस बात का भी जिक्र किया कि इमरान हाशमी जैसे कलाकार के लिए गाने की भावनाओं और उम्मीदों पर खरा उतरने का दबाव कैसा था। बातचीत के दौरान अमाल मलिक ने गाने की खास टेक्सचर, उसकी फील और म्यूजिक के पीछे की सोच को विस्तार से समझाया। इसके साथ ही उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में रॉयल्टी सिस्टम, कलाकारों की कमाई और रेवेन्यू मॉडल को लेकर भी अपनी राय साझा की। वहीं, उन्होंने बॉलीवुड में रॉक म्यूजिक की वापसी और इस जॉनर को मिल रहे नए मौके पर भी बात की। आखिर में उन्होंने अपने फैंस से मिले प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद भी किया।
#AmaalMallik #YehAwarapan #Awarapan2 #EmraanHashmi #BollywoodMusic #BollywoodSongs #HindiMusic #MusicIndustry #MusicRoyalty #AIinMusic #ArtificialIntelligence #RockMusic #BollywoodNews #EntertainmentNews #HindiCinema #MusicComposer #Awarapan #BollywoodUpdates #IndianMusic #FilmMusic
Comments