Skip to playerSkip to main content
  • 27 minutes ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फेसबुक वीडियो हटाने के मामले में मेटा की सफाई आई है. कंपनी ने कहा कि एक टेक्निकल गलती की वजह से वीडियो हटा दिया गया था और बाद में इसे फिर से चालू कर दिया गया है. प्रधानमंत्री का ये वीडियो 23 जुलाई को जारी किया गया था, जो NEET UG 2026 परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर था. पेपर लीक मामले में कॉकरोच जनता पार्टी के छात्र आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का जेन-जी को पहली बार संबोधित किया था. वीडियो में प्रधानमंत्री ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि सरकार पेपर लीक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी.  पीएम मोदी का वह वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर ब्लॉक हो गया. लोग वीडियो को एक्सेस नहीं कर पा रहे थे, ऐसा होने से पहले वीडियो लाखों बार देखा जा चुका था. फेसबुक पर दिखाए गए एक नोटिस में कहा गया कि कानूनी वजहों से इस वीडियो पर रोक लगाई गई है, जिसके बाद बीजेपी के कई नेताओं ने फेसबुक के इस कदम पर सवाल उठाए. इस मामले में IT मिनिस्ट्री ने मेटा को तलब किया. सूत्रों ने मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक्स और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री ने मेटा के पब्लिक पॉलिसी के ग्लोबल हेड को तलब किया. जिसके बाद, कंपनी ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि कंटेंट वापस आ गया है.

Category

🗞
News
Transcript
00:00Friends
00:30प्रधान मंत्री ने जैन जी को पहली बार संबोधित किया था
00:45वीडियो में प्रधान मंत्री ने छात्रों को भरोसा दिलाया था कि सरकार पेपर लीग के खिला कड़ी कारवाई करेगी
00:52पीम मोदी का वो वीडियो कुछ समय के लिए फेस्बुक पर ब्लॉक हो गया
00:57लोग वीडियो को एकसिस नहीं कर पा रहे थे
01:00ऐसा होने से पहले वीडियो लाखो बार देखा जा चुका था
01:04फेस्बुक पर दिखाए गए एक नोटिस में कहा गया कि कानूनी वजहों से इस वीडियो पर रोक लगाई गई है
01:11इसके बाद बीजेपी के कई नेताओं ने फेस्बुक के इस कदम पर सवाल उठाए
01:16इस मामले में IT मिनिस्ट्री ने मेटा को तलब किया
01:20सूत्रों के मताबिक Electronics और Information Technology मिनिस्ट्री ने मेटा के Public Policy के Global Head को तलब किया
01:29जिसके बाद कंपनी ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि कंटेंट वापस आ गया है
01:34पेपर लीक मामले में सरकार ने संसद में Public Examination Amendment Bill 2026 संसद में पेश कर दिया है
01:42जिसमें दोशियों को 10 साल की जेल और 10 करोड के जुर्माने का प्रस्ताव है
01:47प्यूरो रिपोर्ट, ETV भारत
Comments

Recommended