Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
जोधपुर. ऑल इंडिया मारवाड़ी हॉर्स सोसायटी जोधपुर व मारवाड़ी हॉर्स बुक रजिस्ट्रेशन सोसायटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में 10वां दो दिवसीय मारवाड़ हॉर्स शो शनिवार को पोलो ग्राउंड पर शुरू हुआ। इस दौरान अश्वों की कई रोचक प्रतियोगिताएं भी हुईं। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत थे व अध्यक्षता पूर्व सांसद गजसिंह ने की। समारोह के मुख्य अतिथि पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि सरकार मारवाड़ी नस्ल के बचाव, संरक्षण व संवर्धन के लिए पूरा ध्यान देगी। उन्होंने कहा क िइस प्रयास में सरकार सोसायटी को भी सहयोग करेगी। पूर्व सांसद गजसिंह ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मारवाड़ी नस्ल के घोड़ों की पहचान व गुणवत्ता को बनाए रखने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि हमारे इन प्रयासों के सार्थक परिणाम भी परिलक्षति हो रहे हैं। सोसायटी के सचिव इन्दरजीत सिंह नाथावत ने बताया कि प्रतियोगिता की शुरुआत अश्वों के देवता रेवत महाराज की पूजा की व ध्वजारोहण से हुई। प्रतियोगिता में राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सहित अनेक प्रदेशों से पशुपालक अपने घोड़े-घोड़ियां लाए हैं।

Category

🗞
News
Comments

Recommended