Sunetra Pawar के अध्यक्ष पद को NCP नेता ने ही कोर्ट में दी चुनौती, क्या अजित पवार के बाद टूटेगी पार्टी? महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की प्रक्रिया पर खुद उनकी ही पार्टी के बड़े नेता ने बेहद गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के कद्दावर नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में उठा तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी के भीतर शुरू हुआ आंतरिक विवाद अब खुलकर सड़कों और कानूनी गलियारों में दिखाई दे रहा है। एनसीपी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय सचिव सच्चिदानंद सिंह ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा पवार, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रफुल पटेल और राष्ट्रीय महासचिव बृजमोहन श्रीवास्तव को एक तीखा 7 पन्नों का कानूनी नोटिस भेज दिया है। इस नोटिस ने पार्टी के भीतर चल रहे गंभीर शक्ति संघर्ष (Power Struggle) को पूरी दुनिया के सामने उजागर कर दिया है।
सच्चिदानंद सिंह का आरोप है कि 26 फरवरी 2026 को आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में सुनेत्रा पवार को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से असंवैधानिक और अवैध थी। नोटिस में दलील दी गई है कि पार्टी संविधान के नियमों के अनुसार अजित पवार के जाने के बाद कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल को अंतरिम कमान संभालनी चाहिए थी, लेकिन नियमों को ताक पर रखकर सीधे सुनेत्रा पवार को अध्यक्ष बना दिया गया। इस नोटिस के जरिए सुनेत्रा के अध्यक्ष चुनाव को तुरंत रद्द करने और नए सिरे से पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने की मांग की गई है।
About the Story:
A major leadership crisis has emerged within the Nationalist Congress Party (NCP) in Maharashtra. NCP national secretary Sachchidanand Singh has sent a 7-page legal notice to party president Sunetra Pawar, challenging her election held on February 26, 2026, as unconstitutional. Following the death of Ajit Pawar, political rivalries and organizational disputes over the top post have intensified, with working president Praful Patel acknowledging internal differences, raising questions about the stability of the ruling coalition in Maharashtra.
#Sunetra Pawar #NCPControversy #PrafulPatel #MaharashtraPolitics
Also Read
बहुत ग्लैमरस है पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी, जलवों के आगे मॉडल भी फेल, धोनी से है खास कनेक्शन :: https://hindi.oneindia.com/news/maharashtra/ncp-praful-patel-daughter-poorna-glamorous-friend-mahendra-singh-dhoni-wife-sakshi-husband-hindi-1484007.html?ref=DMDesc
Praful Patel Net Worth: NCP दिग्गज प्रफुल्ल पटेल की शाही संपत्ति, डेढ़ किलो से ज्यादा सोना, कितनी हैं गाड़ियां? :: https://hindi.oneindia.com/news/maharashtra/praful-patel-net-worth-kitni-hai-sampatti-ncp-stalwarts-meet-cm-fadnavis-to-secure-ajit-pawar-vibhag-1483967.html?ref=DMDesc
Waqf Bill पर जब बुरे फंसे संजय राउत, NCP नेता प्रफुल्ल पटेल ने क्यों कहा- 'संजय भइया आप कलर मत बदलिए', VIDEO :: https://hindi.oneindia.com/news/india/waqf-bill-ncp-praful-patel-said-shiv-sena-utb-mp-sanjay-bhaiyya-dont-change-your-colour-1262271.html?ref=DMDesc
~HT.410~PR.514~ED.542~GR.508~VG.HM~
Comments