India Nepal Border पर US Citizen क्यों हुआ गिरफ्तार, समुद्री रास्ते से आने का क्या है राज़? भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर (Sonauli Border) पर एसएसबी के जवानों ने एक अमेरिकी नागरिक को संदिग्ध परिस्थितियों में दबोच लिया है, जिसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था।
भारत-नेपाल सीमा से एक बेहद चौंकाने वाला और संवेदनशील मामला सामने आया है। सोनौली बॉर्डर के पास सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने एक 36 वर्षीय अमेरिकी नागरिक को बिना किसी वैध यात्रा दस्तावेज (Passport & Visa) के नेपाल में घुसने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान कैलिफोर्निया के रहने वाले जॉर्डन ब्राउन (Jordan Brown) के रूप में हुई है। जॉर्डन को हिरासत में लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया गया है, जो अब उससे कड़ी पूछताछ कर रही हैं।
शुरुआती पुलिस पूछताछ में जॉर्डन ब्राउन ने जो कहानी बताई है, उसने जांच एजेंसियों को भी सोच में डाल दिया है। आरोपी का दावा है कि वह साल 2025 में टूरिस्ट वीजा पर थाईलैंड गया था, जहां उसका पासपोर्ट खो गया। इसके बाद उसने कानूनी रास्ता अपनाने के बजाय अवैध रूप से समुद्री मार्ग के जरिए श्रीलंका की यात्रा की और फिर नवंबर 2025 में उसी समुद्री रास्ते से चोरी-छिपे भारतीय सीमा में दाखिल हो गया। इसके बाद वह बिना किसी कानूनी आव्रजन प्रक्रिया (Immigration process) के काफी समय तक भारत के गोवा (Goa) में छिपकर रह रहा था।
A 36-year-old US citizen from California, identified as Jordan Brown, was arrested by the Sashastra Seema Bal (SSB) at the Sonauli Indo-Nepal border for attempting to cross into Nepal without a valid passport or visa. During initial investigation, the accused revealed that after losing his passport in Thailand, he illegally traveled to Sri Lanka and then entered India via sea routes, residing covertly in Goa. Security agencies are thoroughly interrogating him to uncover any potential network or threat to national security.
#IndiaNepalBorder #USCitizenArrested #SonauliBorder
~HT.178~PR.514~ED.520~GR.538~VG.HM~
Comments