Skip to playerSkip to main content
  • 24 minutes ago
 राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा बोले अपने आप में यह कलंक है. हम सभी अपने आपको छोटा महसूस कर रहे हैं. उम्मीद है कि अब व्यवस्थाओं में सुधार होगा और इसकी पुनरावृत्ति नहीं होगी. राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद परिसर के बाउंड्रीवॉल सहित ट्रस्ट भवन, अतिथि भवन व ऑडिटोरियम के निर्माण कार्य का जायजा लिया. इसके बाद कार्यदायी संस्थाओं के इंजीनियरों के साथ बैठक कर रहे हैं. इसके पूर्व नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि जो पुराना मंदिर स्मारक है, वह लगभग पूरा हो चुका है और अब 24 घंटे उसमें ज्वाला जले इसकी व्यवस्था की जा रही है. इस मामले की सीबीआई जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में 13 जुलाई को सुनवाई होनी हैं. वहीं एसआईटी मामले की जांच रिपोर्ट 15 जुलाई तक सौंप सकती है. SIT दूसरे चरण की जांच में ट्रस्ट द्वारा जमीन खरीद फरोख्त में अनियमितता के आरोपों की जांच कर रही है. वहीं प्रारंभिक रिपोर्ट में SIT ने 8 आरोपियों को दोषी पाया था. जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया. और इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है..माना जा रहा है कि एसआईटी सोमवार को अयोध्या पहुंच कर जांच को अंतिम रुप दे सकती है.

Category

🗞
News
Transcript
00:05आयोध्या पहुचे राम मंदर निर्माड समीती के अध्यक्ष निपेंद्रमिश्रा ने चढ़ावा चोरी को कलंक बताया
00:11अपने में एक तरीके का कलंक है
00:16एक तरीके से राम मंदर में या घटना घट गई इसका हम सभी को
00:25एक खेदी नहीं एक तरीके से हम सभी उससे छोटा पन महसूस कर रहे हैं
00:31उन्होंने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि भरोसा है कि भविश्य में ऐसी घटनाएं दुबारा नहीं होंगी
00:49इस मामले की CBI जाच की मांग वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में 13 जुलाई को सुनवाई होनी है
00:56वहीं SIT मामले की जाच रिपोर्ट 15 जुलाई तक सौप सकती है
01:00SIT दूसरे चरण की जाच में ट्रस्ट द्वारा जमीन खरीद फरोक्त में अनियमित्ता के आरोपों की जाच कर रही है
01:08वहीं प्रारंभिक रिपोर्ट में SIT ने 8 आरोपियों को दोशी पाया था जिनके खिलाफ मामला दर्च किया गया
01:15और इन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है
01:18वहीं माना जा रहा है कि SIT सोमवार को आयोध्या पहुच कर जाच को अंतिम रूप दे सकती है
01:24ब्योरो रपोर्ट ETV भारत
Comments

Recommended