Skip to playerSkip to main content
  • 18 minutes ago
जैसलमेर. जैसलमेर में बबर मगरा के पास तोताराम की ढाणी कच्ची बस्ती में गत दिनों नगरपरिषद की ओर बड़े पैमाने पर की गई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों ने शुक्रवार को अम्बेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकाली। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे पीडि़त परिवारों की ओर से जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर पुनर्वास की मांग की गई। आरोप लगाया गया कि बिना पूर्व सूचना और वैधानिक नोटिस के कार्रवाई कर गरीब परिवारों के कच्चे-पक्के आशियानों को ध्वस्त कर दिया गया, जिससे महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। ज्ञापन में बताया गया कि प्रभावित परिवार पिछले 10 से 30 वर्षों से इस क्षेत्र में निवास कर रहे हैं। उनके पास मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड तथा बिजली-पानी के बिल जैसे सरकारी दस्तावेज भी उपलब्ध हैं। इसके बावजूद उन्हें अतिक्रमणकारी मानते हुए उनके घर हटा दिए गए। कच्ची बस्ती वालों के इस संघर्ष को जिला कांग्रेस कमेटी ने अपना समर्थन दिया है और निकाली गई रैली में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर और पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल सहित कई कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।

Category

🗞
News
Transcript
00:00Oh
Comments

Recommended