Skip to playerSkip to main content
  • 2 months ago
असम में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब तबाही का रूप ले चुकी है. सबसे ज्यादा असर धेमाजी जिले में देखने को मिल रहा है. जहां उफनती सिमेन नदी ने रेलवे पुल को भी अपनी चपेट में ले लिया. भीषण जलप्रवाह और नदी कटाव के चलते पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. जिसके बाद इस रूट पर ट्रेनों का संचालन तत्काल रोक दिया गया.बाढ़ की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सिर्फ छह जिलों में 22 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं, धेमाजी सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है जहां हजारों लोग बढ़ते जलस्तर के बीच जिंदगी बचाने की जंग लड़ रहे हैं. बाढ़ का पानी 96 गांवों में घुस चुका है. जबकि करीब 1,690 हेक्टेयर फसल पानी में तबाह हो गई है.ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियां लगातार उफान पर हैं. शिवसागर जिले में दिसांग नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. बाढ़ का असर सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं है. करीब 48 हजार से ज्यादा मवेशी भी इस आपदा की चपेट में आ गए हैं.

Category

🗞
News
Transcript
00:03असम में लगतार हो रही मूसलाधार बारिश अब तबाही का रूप ले चुकी है।
00:30बाढ़ की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सिर्फ छे जिलों में 22,000 से
00:36जादा लोग प्रभावित है।
00:50जबकि करीब 1690 हेक्टेर फसल पानी में तबाह हो गई है।
00:59ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियां लगातार उफान पर है।
01:03शिव सागर जिले में दिसांग नदी खत्रे के निशान से उपर बह रही है।
01:08बाढ़ का असर सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं है।
01:11करीब 48,000 से जादा मवेशी भी इस आपदा की चपेट में आ गए है।
01:16बढ़ते संकट को देखते हुए केंद्रिय ग्रह मंत्री अमित शाह ने मुख्य मंत्री हिमंत विश्व सर्मा से फोन पर बात
01:22कर हालात का चायजा लिया।
01:24मुख्य मंत्री ने राहत और बचाओ कारेओं की जानकारी दी।
01:28वहीं ग्रह मंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
01:33रेलवे प्रशासन ने भी हालात को देखते हुए सुरक्षा की कड़े कदम उठाए हैं।
01:38Bureau Report, ETV भारत
Comments

Recommended