Skip to playerSkip to main content
  • 29 minutes ago
बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजेंद्र नाथ तिवारी पर बिहार के गोपालगंज जिले में जानलेवा हमला किया गया है. घटना बरौली थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव की बताई जा रही है, जहां रविवार शाम घर के बाहर बैठे विजेंद्र नाथ तिवारी पर कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें पहले गोपालगंज सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया. पुलिस की शुरुआती जांच में मामला पुराने जमीनी विवाद और आपसी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है. घटना के बाद आरोपी फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश जारी है.

Category

🗞
News
Transcript
00:02बॉलिवुड अभिनेता पंकस्त्रिपाठी के बड़े भाई पर कुलाडी और धारदार हतियार से जानलेवा हमला किया गया है।
00:30हमले में वो गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े। शोर सुनकर परिजन और ग्रामिड मौके पर पहुँचे जिसके
00:36बाद आरोपी फरार हो गया।
01:02हमला किया गया।
01:03गटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची।
01:06पीडित और प्रतक्ष दर्शियों के बयान के अधार पर मामला दर्च कल लिया गया है।
01:10पुलिस ने आरोपियों की पहचान होने का दावा किया है।
01:14गिरो रिपोर्ट, ETV भारत
Comments

Recommended