Skip to playerSkip to main content
  • 5 months ago
उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है.जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में पारा शून्य के नीचे चला गया. मैदानी इलाकों में भी ठंड का प्रकोप है. यहां घना कोहरा छाया रहा. हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी नहीं होने से पर्यटन उद्योग और किसानों की चिंता बढ़ गई है. शिमला में पर्यटकों ने बर्फबारी नहीं होने पर निराशा जाहिर की....उत्तराखंड के हरिद्वार में घना कोहरा छाया रहा. सर्दी और कोहरे के बावजूद श्रद्धालु गंगा स्नान करते नजर आए.आगरा में रविवार सुबह ताजमहल के ऊपर धुंध की पतली परत छाई रही. सुबह ठंड के बावजूद लोग ताजमहल का दीदार करने पहुंचे. वहीं पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी रविवार सुबह मध्यम घना कोहरा छाया रहा. जिससे हावड़ा ब्रिज और विक्टोरिया मेमोरियल साफ नजर नहीं आ रहे थे. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर सहित ज्यादातर उत्तर के राज्यों में सर्दी और कोहरे की स्थिति बनी रहने का अनुमान जताया है.

Category

🗞
News
Transcript
00:00ुत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है।
00:30आपको उतना प्रॉब्लम नहीं होगा इस्थन्स से बट वह है कि हम लोगों को था कि बड़फ गिरेगा तो वह तो नहीं देख पाए तो आगे देखते हैं मनाली में या कुफडी में अगर बड़फ मिल तो कफी सही है।
00:43उत्राखंड के हरिद्वार में घना कोहरा चाये रहा।
01:02सरदी और कोहरे के बावजूद सरधालू गंगासनान करते नजर आए।
01:32अगरा में रविवार सुबा ताज महल के उपर धुंद की पतली परत चाये रही।
01:51सुबा ठंड के बावजूद लोग ताज महल का दिदार करने पहुचे।
01:55वहीं पश्रिम बंगाल की राजधानी कुलकता में भी रविवार सुबा मध्यम गना कोहरा चाया रहा।
02:00जिससे हावडा ब्रीज और विक्टोरिया मेमोरियल साफ नजर नहीं आ रहे थे।
02:04मौसम विवाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्राखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हर्याना और दिली NCR सहित
02:11ज्यादा तर उत्तर के राजियों में सर्दी और कोहरे की स्तिती बनी रहने का अनुमान जताया है।
02:16Bureau Report, ETV भारत
Comments

Recommended