Skip to playerSkip to main content
  • 4 hours ago
आंध्रप्रदेश सरकार SWAYAM-AP नाम के ब्रांड के तहत एक साथ 60 प्रोडक्ट लॉन्च करने जा रही है. यह अपने तरह की अनोखी पहल है, जिसका मकसद स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार तक पहुंच आसान बनाना है. आगामी एक अगस्त से ये उत्पाद उपभोक्ताओं को मिलने लगेंगे.  ऐसा पहली बार हो रहा है जब सरकार DWCRA के उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग, प्रोमोशन और मार्केटिंग में मदद करने जा रही है. DWCRA एक संस्था है जो ग्रामीण क्षेत्र की महिला और बच्चों के विकास पर काम करती है. इससे जुड़ी महिलाएं सैकड़ों उत्पाद तैयार कर रही है. इन बाजार में लाने के लिए सरकार ने अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों से समझौता किया है.  डिलिवरी को आसान बनाने के लिए विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम में सेंट्रलाइज प्रोसेसिंग सेंटर्स शुरू किए जा रहे हैं. इससे ऑर्डर मैनेजमेंट, पैकेजिंग, स्टोरेज और ट्रांसपोर्टेशन में मदद मिलेगी.  

Category

🗞
News
Transcript
00:05अचार से लेकर कपड़े तक, हैंडी क्राफ्ट से लेकर खिलोनों तक, ये वो शांदार उत्पाद हैं जिन्हें इन महिलाओं ने
00:12तैयार किया है।
00:30अगामी एक अगस्त से ये उत्पाद उपभुकताओं को मिलने लगेंगे।
01:00इस कंपनियों से समझोता किया है।
01:05डिलिवरी को आसान बनाने के लिए विजयवाडा और विशाखा पत्तिनम में सेंट्रलाइस प्रोसेसिंग सेंटर्स शुरू किये जा रहे हैं।
01:13इससे ओर्डर मैनेजमेंट, पैकेजिंग, स्टोरेज और ट्रांस्पोर्टेशन में मदद मिलेगी।
01:22ऑनलाइन के अलावा सरकार तीन रीटेल आउटलेट भी खोलने पर विचार कर रही है।
01:27पहले चरण में अलग-अलग जिलों के परंपरागत उतपादों को शामिल किया जाएगा।
01:31अधिकारियों का दावा है कि स्वयम एपी ब्रांड से ग्रामिल महिला उद्यमियों को बढ़ावा मिलेगा।
01:37साथ ही उनकी आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी।
01:40ब्यूर रिपोर्ट एटीवी भारत
Comments

Recommended