Skip to playerSkip to main content
  • 2 weeks ago
उत्तर प्रदेश के नोएडा में वेतनवृद्धि और अन्य मांगों को लेकर श्रमिकों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है. योगी सरकार के वेतन बढ़ाने के बाद भी मंगलवार को नोएडा में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. श्रमिक प्रतिनिधि लगातार सड़कों पर तांडव मचा रहे हैं. नोएडा और ग्रेटर नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन और हिंसा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गठित उच्च स्तरीय कमेटी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में प्रेस वार्ता की. मुख्य सचिव दीपक कुमार और अन्य अधिकारियों ने साफ किया कि श्रमिकों को गुमराह किया जा रहा है. नोएडा में हुए श्रमिकों के प्रदर्शन के बाद गाजियाबाद पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. सोमवार देर रात से ही गाजियाबाद पुलिस द्वारा ऐसे तमाम इलाकों में पेट्रोलिंग शुरू कर दी गई थी, जहां पर बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां है और श्रमिक काम करते हैं. इसके साथ ही गाजियाबाद के ऐसे तमाम क्षेत्र जो कि नोएडा से सटे हुए हैं वहां पर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है और विशेष रूप से निगरानी की जा रही है. फिलहाल, गाजियाबाद में स्थिति पूरी तरह से सामान्य बनी हुई है अभी तक कहीं पर भी किसी प्रकार के श्रमिकों के प्रदर्शन की खबर नहीं है.

Category

🗞
News
Transcript
00:03नोईडा में दूसरे दिन भी कई जगहा पर सैलरी की मांग को लेकर करमचारी कठा हुए इस दोरान उनकी पुलिस
00:10से जड़प हुई जिसके बाद करमचारीयों ने पत्थर बाजी की हाला कि थोड़ी देर में ही पुलिस ने हालाग पर
00:16काबू पा लिया
00:18उतरप्रदेश सरकार में करमचारीयों के प्रदर्शन के बाद वेतन बढ़ाने का एलान किया है और उन्हें राहत देते हुए नियूतम
00:25वेतन ने तीन हजार तक की बढ़ोतरी की बढ़ी हुई सैलरी एक अप्रेल से लागू होगी
01:01श्रमिकों के प्रदर्शन को लेकर राहूल गांधी ने सरकार पर निशाना साथा उन्होंने शोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि
01:09कल जो नौईडा की सडकों पर हुआ वो इस देश के श्रमिकों की आखरी चीख दी जिसकी हर आवाज को
01:15अंसुना किया गया
01:17जो मांगते मांगते ठक गया तनखुआ बढ़ाने तक ये बेलगा महंगाई जिन्दिगी का गला घोट देती है कर्ज की गहराई
01:24में डुबा देती है यही है विकसित भारत का सच
01:30नौइडा में प्रदर्शनों को देखते हुए गाजियाबाद में सेक्टर 62 की सीमा पर भारी पुलिस बल तैनाग किया गया है
01:37यहां स्थिथी सामान्य है किसी विरोध प्रदर्शन की कोई खबर नहीं और नाशनल हाईवें 9 पर यातायात सामान्य है
01:47पुलिस के मताबिक कल 80 से ज़ादा जगहों पर 40,000 से ज़ादा श्रमिक सड़कों पर आ गए थे उन्होंने
01:53दो जगहां उपद्रव किया
01:54300 से ज़ादा लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
01:58फिलहाल यहां भारी सुरक्षा व्यवस्था है और स्थिती शांती पूर्ण है
02:03300 से अधिक लोगों को मौके पर हम लोगों ने गिरिफतार किया गया है
02:07कुछ ऐसे वाटसएप बॉट के मादियम से जो नए क्रियेट किये गये थे
02:13उस misleading information दी जा रही थी उस sensitivity को लेते हुए
02:18कि अधिसरली यह उकसाने का कारे कर रहे हैं
02:25सोंबार को हजारों करमचारियों ने अधिक वेतर और बहतर कामकाज की परिस्थितियों की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था
02:33कुछ जगाहों पर प्रदर्शन हिंसक हो गए
02:36प्रदर्शन कारियों ने पत्थरबाजी की थी और गाडियों में आग भी लगा दी थी
02:40Bureau Report, ETV भारे
Comments

Recommended