हिण्डौनसिटी.भीषण गर्मी के दौर में शहरों में लोग धूप और लू से बचने के लिए राहत के जतन में जुटे हैं, वहीं गांव खेडी हैवत में गत दिवस लगे रक्तदान शिविर में लोगों ने रक्तदान के लिए खूब रुझान दिखाया। गर्मी के चलते 31 जनों ने जयपुर एसएमएस ट्रोमा की मोबाइल ब्लड बैंक की वातानुकूलित बस में रक्तदान किया।
जीवन ’योति फाउंडेशन की ओर से लगे 51वां रक्तदान शिविर में सुबह सात बजे से ही ग्रामीण रक्तदान करने के लिए पहुंचने लगे। जयपुर एसएमएस ट्रोमा अस्पताल ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रहण किया। नौतपा की दस्तक के कारण सुबह से ही हवा में गरमाहट होने से महज दो घंटे में 3 यूनिट रक्त संग्रहण हो गया। गर्मी के बावजूद लोगों में रक्तदान के प्रति रुझान साफ दिखाई दिया। शिविर में कुल 45 रक्तदाताओं का पंजीकरण हुआ, जिनमें से ब्लड बैंक की मेडिकल टीम से जांच के बाद &1 जनों ने रक्तदान किया। करौली से आए मनोज जैन ने 65वीं बार रक्तदान किया। वहीं हरिमोहन सैनी ने 16 बार, ओमप्रकाश पीटीआई ने &1 बार, विष्णु जाट ने 22 बार रक्तदान किया। इसके अलावा रोहन, विनीत, रोहित, बंटी, सोनू, राजीव पटवारी समेत 18 युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर फाउंटेशन की ब्लड डोनेटर टीम में शामिल हुए। इससे पूर्व मुख्य अतिथि सूरौठ थाना प्रभारी कालीचरण शर्मा , कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग के सदस्य सुरेंद्र चतुर्वेदी व विशिष्ट अतिथि अभियंता अशोक शर्मा, दलवीर चौधरी और करौली के समाजसेवी बबलू शुक्ला ने दीप प्र’वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। बाद में रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान फाउंडेशन टीम के सदस्य राजू पीटीआई, विक्रांत बेनीवाल, दीपेश, विष्णु, करतार सिंह और हरीश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments