Ahmedabad news: अहमदाबाद महानगरपालिका (मनपा) के नए महापौर (मेयर) के रूप में शहर के थलतेज वार्ड के भाजपा पार्षद हितेश बारोट की नियुक्ति की गई है। भाजपा की प्रचंड जीत के बाद पार्टी नेतृत्व ने मंगलवार को उनके नाम पर मुहर लगाई। साबरमती वार्ड की अंजू शाह को उप महापौर (डिप्टी मेयर) बनाया गया है। वे राजस्थान के सिरोही जिले की मूल निवासी हैं और साबरमती से दूसरी बार पार्षद चुनी गईं।
Comments