Skip to playerSkip to main content
  • 26 minutes ago
पीएम मोदी ने हैदराबाद में देशवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की. पीएम मोदी के इस बयान पर देश भर में सियासी बवाल उठ खड़ा हुआ है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया X पर लिखा कि मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे- सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो. ये उपदेश नहीं- ये नाकामी के सबूत हैं.  12 साल में देश को इस मुकाम पर ला दिया कि जनता को बताना पड़ रहा है- क्या खरीदें है, क्या ना खरीदें, कहां जाएं, कहां ना जाएं. हर बार जिम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं ताकि खुद जवाबदेही से बच निकलें. देश चलाना अब Compromised PM के बस की बात नहीं.  राहुल गांधी का बयान सामने आते ही बीजेपी ने पलटवार किया. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को इतिहास की याद दिलाई.  पश्चिम एशिया में जारी संकट की वजह से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है. भारत अपनी जरूरत का करीब 80 प्रतिशत तेल का आयात करता है. ऐसे में पीएम ने पेट्रोल और डीजल का भी विवेकपूर्ण इस्तेमाल का सुझाव दिया.  

Category

🗞
News
Transcript
00:02PM Modi का वो बयान जिस पर देश भर में सियासी पवाल उठ खड़ा हुआ है पहले वो सुनिए
00:08एक जमाना था जब संकट आता था कोई युद्ध होता था तो लोग देशित में सोना दान देजेते थे
00:23आज दान की जरूरत नहीं है लेकिन देशित में हमको ये तै करना पड़ेगा
00:34कि साल भर तक घर में कोई भी फंक्शन हो कोई भी कारकम हो हम सोने के गहने नहीं खरी
00:46देंगे
00:47पशिमेशिया में जारी संकट से पूरी दुनिया परिशान है तेल की तरह सोनी की कीमत भी आसमान छू रही है
00:53दुनिया भर के देश उससे निपटने की रणनीती बना रहे है
00:56ऐसे में पियम मोदी ने सोने जैसी महंगी चीजे ना खरीद कर विदेशी मुद्रा बचाने की अपील कर दी
01:03लेकिन इस पर विपक्ष ने सियासत शुलू कर दी
01:07लोग सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गान्धी ने पियम मोदी पर निशान असाधते हुए
01:11शोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लेखा कि मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे
01:17सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर
01:25से काम करो
01:26ये उपदेश नहीं, ये नाकामी के सबूत है
01:3012 साल में देश को इस मुकाम पर ला दिया कि जनता को बताना पड़ रहा है कि क्या खरीदना
01:37है, क्या नहीं खरीदना है
01:38कहां जाए, कहां ना जाए
01:40हर बार जमेदारी जनता पर डाल दी जाती है, ताकि खुद जवाब देही से बच निकले
01:46देश चलाना और कॉंप्रोमाइस्ट पी-म के बस की बात नहीं
01:51राहुल गांधी का बायान सामने आते ही बीजेपी ने पलटवार किया
01:55केंद्रिय मंत्री गिरिराज सिंग ने राहुल गांधी को इतिहास की याद दिलाई
02:00आप यह बता दें राहुल जी, क्या बासट मैं चाइना से लराई हो रही थी
02:08उस समय लोगों ने सोना मांगा था क्योंकि हमारे पास गोल्ड का रिजर्व नहीं था
02:15हमारी बहुबेटियों ने सोना दिया, मंगल सुत्र दिया
02:21और सोना इतना हुआ कि देश गबा है, क्या नहरू फेलियोर थे, बताएं
02:28महराश्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीज ने राहुल गांधी को आड़े हाथो लिया
02:33राहुल गांधी भारत की पॉलिटिक्स के सबसे रिजेक्टेड माल है
03:03पशेमेश्या में जारी संकट की वजह से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की आपूरती
03:08प्रभावित हुई है भारत अपनी जरूरत का करीब 80% तेल का आयात करता है
03:14ऐसे में पीम ने पेट्रोल और डीजल का भी विवेख पूर्ण इस्तिमाल का सुझाव दिया
03:20लेकिन इस पर सियासत शुरू हो गई
03:22ब्योरो रिपोर्ट एटीवी भारत
Comments

Recommended