Skip to playerSkip to main content
  • 2 minutes ago
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में एक हाथी का बच्चा तीस्ता नदी के तेज पानी की धार में बहा जा रहा था. इसी दौरान मछुआरों की नजर इस हाथी के बच्चे पर पड़ी. उन्होंने छोटी नाव से हाथी के बच्चे का पीछा किया और हाथी के बच्चे को अपनी नाव में चढ़ाया. जिसके बाद वो हाथी के बच्चे को नाव लेकर नदी किनारे पहुंचे और वन विभाग को खबर दी. वन विभाग की टीम यहां पहुंची और जमा भीड़ को हटाया. इसी दौरान हाथी के बच्चे की मां भी वहां पहुंच गई और अपने बच्चे को लेकर जंगल की तरफ चली गई. बताया जा रहा है कि मां और बच्चा तीस्ता नदी पार करने की कोशिश कर रहे था. तभी अचानक ये हाथी का बच्चा पानी की तेज धार में बह गया था. हाथी के बच्चे को बचाने में शामिल पांच मछुआरों को इलाके लोग अपना हीरो मान रहे हैं.

Category

🗞
News
Transcript
00:00Ha ha ha ha ha ha ha!
00:44Ha ha ha ha ha ha!
01:00Ha ha ha ha ha ha ha!
01:30Ha ha ha ha ha ha ha!
Comments

Recommended