Skip to playerSkip to main content
  • 2 days ago
 पंजाब सरकार ने राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा की सुरक्षा वापस ले ली है. इस मामले पर विपक्ष पंजाब सरकार पर बड़े सवाल उठा रहा है. वहीं, दूसरी तरफ गृह मंत्रालय (MHA) ने आप सांसद राघव चड्ढा को जेड-श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है. उन्हें दिल्ली और पंजाब में अर्धसैनिक बलों से सुरक्षा कवर मिलेगा. यह सुरक्षा इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की खतरे की आशंका वाली रिपोर्ट के आधार पर दी गई है.  आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि "राजनीति में कोई भी चीज इत्तेफाक नहीं होती. यह कोई इत्तेफाक नहीं है कि आप ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उप-नेता के पद से हटाकर उनकी जगह अशोक मित्तल को नियुक्त किया है. आज उनके यहां भी छापा मारा जा रहा है. हाल ही में, हमें कथित सूत्रों से जानकारी मिली है कि भाजपा के शीर्ष नेताओं ने राघव चड्ढा के साथ एक बैठक की थी. वहां यह तय किया गया था कि राघव चड्ढा को जेड प्लस सुरक्षा दी जाएगी और अशोक मित्तल के यहां छापा मारा जाएगा. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है."

Category

🗞
News
Transcript
00:28
00:31इधर केंद्र द्वारा राघव चड़ा को Z plus security देने पर आपने सवाल उठाए
01:00पार्टी ने राघव चड़ा जी की जगा नई responsibility दी थी deputy leader of the upper house की
01:06उनके उपर चापे मारी हो
01:08आप नेता सौरब भारदवाज ने राघव चड़ा पर निशाना साधा
01:12उन्होंने social media platform X पर लिखा
01:14राघव चड़ा को ED से धमकी मिली और डर या लालच की वज़ह से उन्होंने अपनी ही पार्टी को धोखा
01:21देने का फैसला किया
01:22जिस पार्टी ने उन्हें MP बनाया आज वो जो कुछ भी है उसी पार्टी की वज़ह से है
01:28आपने कुछ दिन पहले राघव चड़ा को राजसभा के डिप्टी लीडर के पत से हटा दिया था
01:33उनकी जगह पर अशोक मितल को डिप्टी लीडर बनाया गया है
01:36जिसके बाद से चड़ा और आपके बीच विवाद बढ़ गया है
01:41व्योरो रिपोर्ट एटीवी भारत
Comments

Recommended