Skip to playerSkip to main content
  • 3 months ago
आंध्रप्रदेश के मार्कपुरम में 13 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. गुरुवार सुबह साढ़े 6 बजे एक बजरी से लदे ट्रक की एक प्राइवेट बस से जोददार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई. देखते ही देखते बस और ट्रक आग का गोला बन गए. इस हादसे में अब तक 13 यात्रियों की जलकर मौत हो चुकी है. जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि बस के पिछले हिस्से में बैठे यात्री बाहर नहीं निकल पाए. जिसके कारण उनकी दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. घायलों को मरकापुरम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Category

🗞
News
Transcript
00:26
00:31बताया जा रहा है कि बस के पिछले हिस्से में बैठे यात्री बाहर नहीं निकल पाए, जिसके कारण उनकी दर्दनात
00:38मौत हो गई।
01:00ब्यूरू ने इस हाथसे पर दुख जताया है, फिलहाल हाथसे के कारणों की जाचकी जा रही है, लेकिन इस दर्दनात
01:06घटना ने पूरे इलाके को जंजोर कर रख दिया है।
01:09Bureau Report, ETV भारत
Comments

Recommended