Skip to playerSkip to main content
  • 2 hours ago
अलग-अलग रंगों के ट्यूलिप के फूलों की रंग-बिरंगी चमक ने एक बार फिर श्रीनगर की रौनक को बढ़ा दिया है. डल झील के किनारे स्थित एशिया के सबसे बड़ा ट्यूलिक गार्डन सोमवार को आम लोगों के लिए खोल दिया गया. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने चश्मा शाही रोड पर बने विशाल इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन को उद्घाटन किया. इसके साथ ही घाटी में ट्यूलिप के जिस मौसम का बेसब्री से इंतज़ार हो रहा था, उसकी शुरुआत हो गई. इस साल गार्डन में ट्यूलिप की 70 से ज़्यादा किस्में लगाई गई है. साथ ही बागवानी विभाग ने पौधों की संख्या भी बढ़ा दी है. नज़ारे को और भी ज़्यादा रंगीन और खूबसूरत बनाने के लिए 18 लाख से ज़्यादा ट्यूलिप बल्ब लगाए गए हैं. उद्घाटन के पहले दिन लोगों का उत्साह देखने लायक था. बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग रंग बिरंगे फूलों का आनंद लेते नजर आए.

Category

🗞
News
Transcript
00:03अलग अलग रंगों के च्यूलिप के फूलों की रंग पिरंगी चमक ने एक बार फिर श्रीनगर की रौनक को बढ़ा
00:09दिया है।
00:30उसकी शुरुआत हो गई।
01:00तमाम लोगों के लिए एक नई बहार होगी।
01:04इस साल गार्डिन में च्यूलिप की सतर से ज़्यादा किसमें लगाई गई हैं।
01:09साथी बागवानी विभाग ने पौधों की संख्या भी बढ़ा दी है।
01:13नजारे को और भी ज़्यादा रंगीन और खूबसूरत बनाने के लिए
01:1718 लाख से ज़्यादा ट्यूलिप बल्ब लगाए गए हैं।
01:21उदगाटन के पहले दिन लोगों का उच्छा देखने लायक था।
01:25बड़ी संख्या में परेटक और इस्थाने लोग रंग बिरंगे फूलों का आनंद लेते नजर आए।
02:01मुझे लगा था कि हमने यही चाहा था कि हम ट्यूलिप गार्डन जरूर देखें।
02:05खुश किस्मत हैं कि हम ट्यूलिप गार्डन घूमने आए यह धर्ती पर जन्नत जैसा है।
02:10पिछले साल अप्रेल में पहल गाम में हुए आतंकी हमले के बाद घाटी के 44 परेटनिस्थलों को बंद कर दिया
02:17गया था जिनमें यह चिलिप कार्डन भी शामिल था।
02:20महिप्रशासन ने आने वाले लोगों के लिए यादगार पल बनाने के लिए सभी इंतजाम किये हैं।
02:26और लाइन टिकट बुकिंग के साथ भेतर सुविधाय उपलब्ध हैं।
02:30ब्यूरो रेपोर्ट, ETV भारत
Comments

Recommended