Skip to playerSkip to main content
चंबा ( हिमाचल ) - चंबा जिला का पर्यटन स्थल साच पास अब पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। समुद्र तल से करीब 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह दर्रा हर वर्ष देश-विदेश से सैलानियों को आकर्षित करता है। इस वर्ष भी पर्यटकों की आवाजाही यहां पर शुरू हो चुकी है। चुराह के कार्यकारी एसडीएम आशीष ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि साच पास को आधिकारिक रूप से बहाल कर दिया गया है और अब पर्यटक यहां की बर्फ की चादर ओढ़े वादियों और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। हालांकि, प्रशासन ने पर्यटकों से विशेष अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान साच पास की यात्रा न करें ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना या परेशानी से बचा जा सके। प्रशासन की यह सतर्कता पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बरती जा रही है।


#SaachPass #HimachalPradesh #Chamba #Tourism

Category

🗞
News

Recommended