हिण्डौनसिटी. असंयमित खान-पान और बिगड़ी दिनचर्या के कारण लोग किडऩी रोगों की चपेट में आ रहे हैं। जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन 8 से 10 मरीज किडऩी संबंधी समस्याओं के उपचार के लिए पहुंचते हैं। हालांकि चिकित्सालय में नेफ्रोलॉजिस्ट का पद नहीं है , फिजिशियन चिकित्सक ही रोगियों को परामर्श दे रहे हैं। उच्चीकृत चिकित्सालय से परामर्श के बाद जिला चिकित्सालय की डायलिसस यूनिट में बीते दस माह में 365 डायलिसिस प्रक्रियाएं की जा चुकी हैं।
Comments