Skip to playerSkip to main content
  • 5 months ago
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद वोटर लिस्ट विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि चुनाव से पहले हजारों मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए, जिससे कई सीटों के नतीजे प्रभावित हो सकते थे. सुप्रीम कोर्ट में टीएमसी सांसद और वकील कल्याण बनर्जी ने दावा किया कि 31 सीटों पर जीत-हार का अंतर हटाए गए वोटों से भी कम था. एक उदाहरण में बताया गया कि जहां उम्मीदवार 862 वोटों से हारा, वहीं उसी क्षेत्र में 5,432 वोट डिलीट किए गए थे. चुनाव आयोग ने कहा कि चुनाव परिणामों को चुनौती देने के लिए इलेक्शन पीटिशन का विकल्प मौजूद है. फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने विस्तृत तथ्यों के साथ नई याचिका दाखिल करने की अनुमति दी है.

Category

🗞
News
Transcript
00:03पश्यम बंगाल चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बड़ा मामला सामने आया है।
00:35पश्यम बंगाल चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बड़ा मामला सामने आया है।
01:00पश्यम बंग की की SIR के दोरान वोट डिलीशन को चुनाव याचिका का आधार माना जाए।
01:04लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अभी ऐसा कोई सीधा आदेश नहीं दिया।
01:09हाला कि कोर्ट ने कहा है कि सही तत्यों के साथ आवेदन आएगा तो उस पर सुनवाई की जाएगी।
01:13विरो रिपोर्ट इटीविभार्ट

Recommended