Skip to playerSkip to main content
  • 15 hours ago
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में SIR  के बाद वोटर लिस्ट से कथित तौर पर मनमाने ढंग से मतदाताओं के नाम हटाए जाने के खिलाफ शुक्रवार को धरना शुरू किया. कोलकाता में एस्प्लेनेड मेट्रो स्टेशन के निकट धरना प्रारंभ करते हुए बनर्जी ने भाजपा और निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा. उन्होंने बंगाली मतदाताओं को वोट देने से वंचित करने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए उसको बेनकाब करने की बात दोहराई. बनर्जी ने कहा, ‘‘मैं बंगाली वोटरों को मताधिकार से वंचित करने के भाजपा-निर्वाचन आयोग के षड्यंत्र का पर्दाफाश करूंगी.’’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संशोधित मतदाता सूची में कई वोटरों को गलत तरीके से मृत के रूप में दिखाया गया. उन्होंने कहा कि ‘‘मैं उन वोटरों को इस धरना स्थल पर पेश करूंगी, जिन्हें निर्वाचन आयोग ने मृत घोषित कर दिया है,’’ उन्होंने ने मध्य कोलकाता में अपराह्न दो बजकर 15 मिनट पर अपना धरना शुरू किया. राज्य में 28 फरवरी को जारी किए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल नवंबर में एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने के बाद से वोटरों की संख्या का करीब 8.3 प्रतिशत यानी 63.66 लाख नाम हटा दिए गए हैं, जिससे वोटर आधार लगभग 7.66 करोड़ से घटकर 7.04 करोड़ से थोड़ा अधिक रह गया है.

Category

🗞
News
Transcript
00:01पश्चिम बंगाल में SIR के बाद वोटर लिस्टे मद्दाताओं के नाम हटाने को लेकर सुबे की CM ममता बनरजी ने
00:08सुक्रवार को धरना सुरू किया।
00:11उन्होंने Splanet Metro Station के पास धरना सुरू करते हुए BJP और चुनाव आयोग पर निशाना साधा।
00:32धरने में पहुची TMC सांसद महुआ मोहितरा ने वोटर लिस्टे लोगों के नाम काटने को BJP और चुनाव आयोग की
00:39साजिस बताते हुए आरोप लगाया की चुनाव आयोग को BJP से डेर करोड से अधिक मद्दाताओं के नाम हटाने का
00:45आदेश मिला है।
00:56ममता बनर जी के आरोपो पर BJP ने पलटवार किया।
01:22ममता को चुनाव के बाद विपक्ष में बैठना पड़ेगा।
01:25वो इससे पहले कई बार धरना दे चुकी हैं। ये अस्टन्ट और ड्रामा है और कुछ नहीं है।
01:32निर्वाचन आयोक द्वारा SIR के बाद वोटर लिस्ट को प्रकास्त किये जाने के कुछी दिन बाद TMC का ये धरना
01:38प्रदर्शन हो रहा है।
01:58झाल
Comments

Recommended