Odisha में विजिलेंस टीम ने माइन्स के डिप्टी डायरेक्टर Debabrata Mohanty को ₹30,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद जब उनके ठिकानों पर छापेमारी हुई तो अधिकारियों को भारी मात्रा में अवैध संपत्ति मिली। Bhubaneswar स्थित फ्लैट से लगभग ₹4 करोड़ नकद बरामद हुए, जिन्हें ट्रॉली बैग और तिजोरी में छुपाकर रखा गया था। इसके अलावा सोना, ऑफिस से नकदी और दो आलीशान मकान भी सामने आए। बताया जा रहा है कि रिश्वत कोयला डिपो संचालन की अनुमति देने के बदले मांगी गई थी। स्थानीय मीडिया इसे राज्य की सबसे बड़ी विजिलेंस रेड में से एक बता रहा है।
Comments