अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने भारत-पाकिस्तान तनाव और कथित ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि अगर उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया होता तो “3.5 करोड़ लोगों की जान जा सकती थी।” अपने संबोधन में उन्होंने यह भी कहा कि उनके प्रयासों से परमाणु टकराव टला। हालांकि भारत सरकार पहले भी ऐसे दावों को स्पष्ट रूप से खारिज कर चुकी है। विदेश मंत्री S. Jaishankar ने संकेत दिया था कि किसी तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं थी। वहीं विदेश सचिव Vikram Misri ने कहा था कि संघर्ष विराम दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच सीधे संवाद से हुआ।
Comments