मध्य प्रदेश विधानसभा में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने वित्त वर्ष 2026-27 का ₹4.5 लाख करोड़ से अधिक का बजट पेश किया, जिसमें नगर विकास, ग्रामीण अधोसंरचना, स्वास्थ्य, उद्योग और कृषि क्षेत्रों पर विशेष फोकस रखा गया है। सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को मजबूत करते हुए लाड़ली बहना योजना के लिए ₹22,000 करोड़ का प्रावधान किया है। सीमित संसाधनों और घटती केंद्रीय हिस्सेदारी के बीच विकास और कल्याण योजनाओं के संतुलन पर जोर दिया गया है।
Comments