Skip to playerSkip to main content
  • 1 hour ago
सवाईमाधोपुर. पंच गौरव योजना के तहत जिले में 150 करोड़ रुपये की लागत से अमरूद प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की जाएगी। यह परियोजना न केवल किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाएगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी। अमरूद उत्पादन में अग्रणी सवाई माधोपुर को इससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहचान मिलेगी। प्रोसेसिंग यूनिट के माध्यम से अमरूद से जूस, जैम, स्क्वैश और अन्य उत्पाद तैयार किए जाएंगे, जिससे किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। यह बात रविवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने कही।उन्हाेंने कहा कि जिले में जल प्रबंधन और बाढ़ सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लटिया नाले की पक्की दीवार निर्माण और डिसिल्टिंग कार्य के लिए 220 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इस परियोजना से न केवल बाढ़ के समय आसपास के गांवों को सुरक्षा मिलेगी, बल्कि जल निकासी की समस्या भी दूर होगी। मजबूत अवसंरचना से ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्तर बढ़ेगा और कृषि कार्यों को भी लाभ मिलेगा।

आधारभूत विकास को मिलेगी नई रफ्तार

राज्य बजट में जिले को विकास की कई बड़ी सौगातें मिली हैं। जड़ावता क्षेत्र में 75 करोड़ रुपए की लागत से बाढ़ सुरक्षा दीवार और खेतों में मिट्टी भराव कार्य, युवाओं के लिए फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन (एफटीओ) की स्थापना, ग्रामीण महिलाओं के लिए रूरल वूमन बीपीओ, 15 करोड़ रुपए से सड़कों का सुदृढ़ीकरण, 20 करोड़ रुपए से मोरेल बांध नहर प्रणाली का नवीनीकरण और मानसरोवर बांध की मरम्मत जैसे प्रावधान जिले को नई दिशा देंगे। साथ ही अमरूद प्रोसेसिंग यूनिट, लटिया नाला अवसंरचना विकास, वन्यजीव उपचार केंद्र और खेल मैदान जैसी योजनाएं रोजगार, पर्यावरण और पर्यटन को गति देंगी। उन्होंने कहा कि इन घोषणाओं से जिले में आधारभूत विकास को नई रफ्तार मिलेगी और आमजन के जीवन स्तर में व्यापक सुधार होगा। इस मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री अजीत मांडव, पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक उदय सिंह मीना, सहायक जनसंपर्क अधिकारी सुरेन्द्र कुमार मीणा, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।
पत्रिका उठा रहा अमरूद प्रोसेसिंग यूनिट का मुद्दा

जिले में बड़े पैमाने पर अमरूदों की पैदावार को देखते हुए अमरूद प्रोसेसिंग यूनिट की जरूरत है। इसको लेकर जिले के किसान भी कई बार राज्य सरकार, जनप्रतिनिधियों, मंत्री व जिला प्रशासन से कई बार गुहार लगा चुके है लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हो रही है। हर बार आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला है। अब कृषि मंत्री ने जिले में प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की फिर से भरोसा दिलाया है।

Category

🗞
News
Transcript
00:00My name is Manila.
00:04The American Association of Pages of 26.
00:06The American Association of Pages of 26,000 people.
00:11The American Association of Pages of 26,000 people.
00:26We use 3,000,000 people including a persons 50 in Iran.
00:31Oh
00:32Oh
Comments

Recommended