Skip to playerSkip to main content
Jalandhar AAP Leader Lucky Oberoi Murder: जालंधर के मॉडल टाउन में दिनदहाड़े आम आदमी पार्टी के नेता की हत्या से हड़कंप मच गया है। 15-16 राउंड हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे पंजाब को हिला कर रख दिया है, आखिर इस कत्ल के पीछे किसका हाथ है?
पंजाब के जालंधर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में शुक्रवार सुबह आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लकी ओबेरॉय (Lucky Oberoi) की सरेराह गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के ठीक बाहर हुई। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने लकी ओबेरॉय की थार (THAR) गाड़ी को निशाना बनाया और करीब 15 से 16 राउंड फायर किए।
फायरिंग की आवाज से पूरे मॉडल टाउन इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने अचानक हमला किया जिससे बाजार में दहशत फैल गई और दुकानदारों ने डर के मारे अपने शटर गिरा दिए। लकी ओबेरॉय को गंभीर हालत में तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लकी ओबेरॉय जालंधर कैंट की प्रभारी राजविंदर कौर थियाड़ा के बेहद करीबी माने जाते थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से गोलियों के खाली खोल बरामद किए हैं। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों और उनकी गाड़ी की पहचान की जा सके। इस हत्या के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल है और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखा जा रहा है।

About the Story:
In a shocking incident, AAP leader Lucky Oberoi was shot dead in broad daylight in Jalandhar's Model Town area. Attackers fired more than 15 rounds at his Thar vehicle near the Gurudwara Sahib. Police have cordoned off the area and a forensic investigation is underway to identify the culprits.

#LuckyOberoi #JalandharNews #AAPLeaderMurder #OneindiaHindi #PunjabCrime #BreakingNews

~ED.110~HT.408~

Category

🗞
News
Transcript
00:00जलंदर में आज तड़कसार अचानक गोलियां चली और एक थार गाड़ी जो मेरे पीछे इस वक्त मौजूद है वहाँ पर गोलियां चलती है जलंदर का मौडल टाउन इलाका है और मौडल टाउन का मेन गुर्दवरा गुर्दवरा श्रीगुरू सेंग सवा जिसके बाहर �
00:30के निशान साफ नजर आ रहे है अगर आप फरंट मिरर में देखे तो एक निशान वापर नजर आ रहा है एक निशान उसके साथ ड्राइविंग सीट के ओपर जो विंड़ो है वाहां पर नजर आ रहा है जो बैसिकली गोलियां चली, उसके बारे में अनुमान चिताया जा �
01:00आम आदमी पार्टी के एक वरकर हैं उन पर ये ताबड तोड गोलियां चल रही है जो जानकारी सामने आ रही है उस मताबक लक्टियों बुराए गुर्दवारा साहब मत्था टेकने आते थे उनको ये आदत थी को वो सुबह की शरुआत मत्था टेक कर गुरू साब के आगे
01:30को पहले हस्पिताल लजाया जाता है जहांपर उनको मृतिक घोशत कर दिया जाता है उसके बाद उनको जलंधर के ही श्री राम हास्पिटल ले जाया जाता है जहांपर उनके इलाज की खवरें सामने आती हैं पर अल्टिमेटली उनको मृतिक घोशत कर दिया जाता है लक्क
02:00वक्त बताएगा पर फिलहाल
02:01ताबर तोड़ गोलियां सुभः
02:03तडख सार चली और जलंदर में
02:05मेन मॉडल टाउन गुर्दवारा साथ के
02:07बाहर लक्की औ गुराई के ऊपर
02:09गोलियां चलाई जाती है जिसके बाद
02:11उसकी मौत हो जाती है यानि के
02:13लख्यों गुराई को मौत के घाट उतार दिया जाता है
02:16जलंदर में आमादमी पार्टी का एक लीडर
02:18फाइनेंस में उनका हाथ था
02:20फाइनेंस में वो काम करते थे
02:22और उनको आखिरकार मौत के घाट
02:25क्या थे च्या नहीं वो पुलिस की
02:27इन्वेस्टिकेशन का हिस्सा है, पर इसी थार गाड़ी में सवार लक्की अवर आए थे, जिनके ऊबर टयबट तोड़ गोडियां थे.
02:33अध्यार पर पंजाब पुलीस उपरेशन परहार चला रही है वहां पर इस तरह की गतेविदिया इस तरह के हाथ से हो रहे हैं वही पर सवाल जरूर खड़े होते हैं
03:01और जो विरोधी पाड़ी में जो आपोजीशन है वो बार-बार सवाल खड़े कर रहі हैं के आखरकार क्यों परिस्तियां बन रही हैं आखरकार क्यों इस तरह की हालात पैदा हो रहे हैं पर इसी थार गाड़ी में जहां पर लक्कियों बुराए सवार थे उनके उपर ताबर
03:31आते समय में हो सकता है कि प्लीस इसके उपर बड़ा खुलासा करें पर इसके बावजू अभी तक ये सवाल परकरार है कि आखिर अपरेशन परहार के मद्दे नजर इतनी बड़ी वार्दात कैसे हो गई या पूरे पंजाब में ऐसी वार्दाते क्यों हो रही है
Comments

Recommended