Skip to playerSkip to main content
  • 1 year ago
किंग्सटनः तूफान मेलिसा कैरिबियाई द्वीपीय देश जमैका में पूर्वी मानक समय के मुताबिक मंगलवार सुबह दस्तक देगा. भारत में ये वक्त मंगलवार शाम का होगा. मेलिसा को श्रेणी 5 के तूफान के रूप में वर्गीकृत किया गया है. ये 174 साल पहले रिकॉर्ड रखने की शुरुआत के बाद से द्वीप पर आने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान है.पूर्वानुमान के मुताबिक, तूफान मेलिसा द्वीप पर तिरछे ढंग से आगे बढ़ेगा, दक्षिण में सेंट एलिजाबेथ पैरिश के पास से दाखिल होगा और उत्तर में सेंट ऐन पैरिश के आसपास से निकल जाएगा. विनाशकारी तबाही की चेतावनी पहले ही जारी की जा चुकी है. ऐसे में तूफान के पहुंचने से कुछ घंटे पहले, जमैका सरकार ने कहा है कि उसने पूरी तैयारी कर ली है. दक्षिणी जमैका में चार मीटर तक ऊंची जानलेवा तूफानी लहरें उठने की आशंका है.जमैका के बाद मेलिसा के एक शक्तिशाली तूफान के रूप में पूर्वी क्यूबा में दस्तक देने की आशंका है. इसके मद्देनजर, क्यूबा के अधिकारी इस इलाके में रहने वाले छह लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने में जुटे हैं. क्यूबा के जिन शहरों में तूफान भीषण तबाही मचा सकता है उनमें देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर सैंटियागो डे क्यूबा भी शामिल है.

Category

🗞
News
Transcript
00:00has a great one
00:02हरीकेन यानी तूफान मेलीसा केरीबियाई द्वीब देश जमैका में पूर्वी मानक समय के मुताफिक मंगलवार सुभध दस्तक देगा
00:11भारत में ये वक्त मंगलवार शाम का होगा
00:13मेलीसा को श्यर्णी 5 के तूफान के रूप में वरगी कृत किया गया है
00:18ये 144 साल पहले record रखने की शुरुआत के बाद से द्वीब पर आने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान है
00:25पूरवानुमान के मताबिक तूफान मेलीसा द्वीब पर दिर्चे ढंक से आगे बढ़ेगा
00:30दक्षिर में सेंट एलिजबेट पैरिश के पास से दाखिन होगा और उत्तर में सेंट एन पैरिश के आसपास से निकल जाएगा
00:37विनाशकारी तबाही की चेतावनी पहले ही जारी की जा चुकी है
00:41ऐसे में तूफान के पहुचने से कुछ घंटे पहले जमैका सरकार ने कहा है कि उसने पूरी तयारी कर ली है
00:47दक्षिनी जमैका में 4 मीटर तक उची जान लेवा तूफानी लहरें उठने की आशंका है
00:52Jamaica के बाद Melissa के एक शक्तिशाली तूफान के रूप में पूर्वी क्यूबा में दस्तक देने की आशंका है
00:59इसके मद्दे नजर क्यूबा की अधिकारी इस इलाके में रहने वाले 6 लाग से ज्यादा लोगों को सुरक्षी जगहों पर भेजने में चुटे हैं
01:06क्यूबा के जिन शहरों में तूफान भीशर तबाही मचा सकता है उनमें देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर सेंटियागो दे क्यूबा भी शामिल है

Recommended