Skip to playerSkip to main content
  • 1 year ago
सवाईमाधोपुर. एक तरफ तो हम्मीर पुलिया की चौड़ाईकरण का काम अधूरा पड़ा होने से पहले ही हम्मीर पुलिया पर बार-बार जाम के हालात बने है तो दूसरी ओर अब त्योहारी सीजन में बाजार में भी सडक़मार्ग पर आड़े-तिरछे वाहनों के खड़ा होने से जाम के हालात बनते जा रहे है। इसको लेकर यातयात पुलिस व नगरपरिषद के जिम्मेदार अधिकारी आंखे मूंदे बैठे है।

दीपावली का त्योहार नजदीक है लेकिन शहर के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रास्ते में खड़े बेतरतीब वाहन परेशानी का सबब बने है। दुपहिया व चौपहिया वाहन चालक मनमर्जी से वाहनों को खड़ा कर रहे है। इससे यातायात व्यवस्था बिगड़ी रही है और बार-बार जाम के भी हालात बनते है। इससे राहगीर व दूसरे वाहन चालक भी परेशान हो रहे है। बाजार में जाम लगने का मुख्य कारण सडक़ों पर दुकानदारों की ओर से सामान रखने का भी है।
रास्ते को बना दिया पार्किंग

सब्जी मण्डी रोड पर पहले ही ठेलों वालों ने रास्ता रोकर अस्थाई तौर पर अतिक्रमण कर रखा है, तो दूसरे ओर दुपहिया वाहन चालक बीच रास्ते में ही वाहनों को खड़ा कर देते है। इससे राहगीरों को निकलने में भी परेशानी होती है। यहां नगरपरिषद की ओर से रास्ते में खड़े ठेलों को हटाया जाता है लेकिन मॉनिटरिंग नहीं होने से वापस ठेलों का जमावड़ा चालू हो जाता है। हालात यह है कि शाम के समय तो सब्जी मण्डी रोड पर मेले जैसे माहौल रहता है।

सूनी पड़ी रहती है गुमठी
कहने को रेलवे स्टेशन के सामने बजरिया में सिद्धी विनायक मंदिर के पास पुलिस की गुमठी बनी है लेकिन यहां कोई भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आता है। दिनभर गुमठी सूनी रहती है। कोई भी पुलिसकर्मी या यातायात पुलिसकर्मी नजर नहीं आता। ऐसे में दिनभर यातायात व्यवस्था बिगड़ती रहती है।

वाहनों के चालान काटने की नहीं होती कार्रवाई
मुख्य बाजार में जाम की प्रमुख समस्या पार्किंग व्यवस्था का ना होना है। बड़ी-बड़ी दुकान होने के बावजूद भी मुख्य बाजार में पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में दुकानों पर सामान खरीदने आने वाले ग्राहक अपने वाहनों को बीच सडक़ पर ही खड़ा कर देते हैं। इन सब का खामियाजा आम राहगीर को उठाना पड़ता है। यहां बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस की ओर से चालान काटने की कोई कार्रवाई नहीं होती है।
.....................................
इनका कहना है...
मुख्य सडक़ मार्ग व बजरिया सब्जी मण्डी में रास्ते में खड़े होने वाले दुपहिया व चौपहिया वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस का सहयोग लेकर कार्रवाई की जाएगी, ताकि जाम नहीं लगे।
देवेन्द्र जिंदल, आयुक्त नगरपरिषद, सवाईमाधोपुर

सवाईमाधोपुर. बजरिया में सिद्धि विनायक गणेश मंदिर के पास सूनी पड़ी पुलिस की गुमठी।

Category

🗞
News
Transcript
00:00Thank you, gentlemen.

Recommended