Skip to playerSkip to main content
  • 40 minutes ago
सवाईमाधोपुर. जिला परिवहन विभाग ऑफिस रोड इन दिनों शहरवासियों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन गया है। चकचैनपुरा से लेकर एफसीआई गोदाम तक फैला यह मार्ग हर रोज ट्रकों की लंबी कतारों से जाम की गिरफ्त में है। हालात यह है कि चकचैनपुरा व एफसीआई गोदाम के बीच जिला परिवहन विभाग कार्यालय में आने-जाने वाले वाहन चालकों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सुबह से शाम तक वाहनों की रफ्तार थम जाती है और लोग घंटों तक फंसे रहते हैं। दोनों ओर खड़े भारी वाहनों के बीच आमजन को निकलने की जगह तक नहीं मिलती। ओवरलोड ट्रकों की लगातार आवाजाही से रोड पूरी तरह से सिकुड़ गया है। इससे आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है।

गेहूं से भरे है ओवरलोड ट्रक

चकचैनपुरा से एफसीआई गोदाम तक इन दिनों गेहूं से भरे ट्रकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। सड़क के दोनों ओर खड़े और लगातार गुजरते ओवरलोड ट्रकों ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह चरमा दिया है। भारी मात्रा में गेहूं की ढुलाई के कारण ट्रकों का दबाव इतना बढ़ गया है कि आम वाहनों को निकलने की जगह तक नहीं मिल रही। कई बार दो आमने-सामने वाहनों के फंसने से वाहनों को सौ से दो सौ मीटर बैक लेना पड़ता है।
परिवहन विभाग के अंदर ट्रेक के टूटने का खतरा
डीटीओ ऑफिस रोड पर रोजाना लगने वाले जाम और ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही ने अब परिवहन विभाग के अंदर तक खतरे की घंटी बजा दी है। ट्रेक के टूटने का खतरा बना है। लगातार भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क की ऊपरी परत पूरी तरह टूट चुकी है और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। यही नहीं विभागीय परिसर तक जाने वाले ट्रैक भी अब टूटने लगे हैं, जिससे अंदर-बाहर होने वाले वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। बारिश के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाता है और दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। राहगीरों का कहना है कि पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है।

रोड पर रोजाना लग रहा जाम

परिवहन विभाग की अनदेखी और कार्रवाई के अभाव में हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता ने इस मार्ग को ‘जाम का गढ़’ बना दिया है। रोजाना घंटों तक जाम में फंसे रहने से आमजन का धैर्य जवाब देने लगा है। यदि समय रहते सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो यह मार्ग आने वाले दिनों में और बड़ी मुसीबत का कारण बन सकता है। सड़क की खराब हालत से न केवल यातायात व्यवस्था चरमराई है।
...................................

इनका कहना है...
गेहूं से भरे ओवरलोड ट्रक चकचैनपुरा से एफसीआई गोदाम पहुंच रहे है। इस रोड का मामला कोर्ट में चल रहा है। ऐसे में सड़क मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की कतारे लग रही है। बार-बार जाम के हालात बनते जा रहे है। इसके लिए जिला कलक्टर व एफसीआई मैनेजर से बात की जाएगी।

अभिजीतसिंह, जिला परिवहन अधिकारी, सवाईमाधोपुर

Category

🗞
News
Transcript
00:00Hey
Comments

Recommended