Skip to playerSkip to main content
  • 1 year ago
सवाईमाधोपुर. किसी भी शहर की सुंदरता वहां के चौराहों से ही निखरती है। इसी को ध्यान में रखते हुए नगरपरिषद ने क्षेत्र में चौराहों को भव्य व सुन्दर बनाए रखने में लाखों रुपए खर्च किए थे लेकिन अब रखरखाव व देखभाल नहीं होने से वर्तमान में ये बदहाल हो गए है। जिला मुख्यालय पर विभिन्न मुख्य चौराहे पर संचालित सर्किल जिम्मेदारो की अनदेखी से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे है। कई जगह टाइल्स टूटी है तो कई जगह सर्किल धूल फांक रहे है। हालात यह है दीपावली नजदीक है लेकिन अब तक किसी भी सर्किल पर साफ-सफाई व रंग-रोगन का कार्य शुरू नहीं हो सका है। उधर, ना तो जिला प्रशासन और ना ही नगरपरिषद के अधिकारी सर्किलों की सुध ले रहे है। इससे त्योहारी सीजन में शहर का स्वरूप बिगड़ रहा है। ऐसे में रविवार को पत्रिका टीम ने शहर में संचालित मुख्य चौराहे के हाल जाने तो हालात बदतर नजर आए। पेश है एक रिपोट...र्

यूं बदरंग हो रहे है शहर के सर्किल...

हम्मीर सर्किल: टाइल्स टूटी, सफाई की जरूरत
शहर के सबसे व्यस्तम मार्ग पर संचालित हम्मीर सर्किल देखरेख के अभाव में हालत खराब है। यहां सर्किल के चारो ओर जगह-जगह से टाइल्स टूटी है। यह मार्ग शहर से बजरिया को जोड़ता है। यहां से रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान व त्रिनेत्र गणेश मंदिर आने-जाने वाले पर्यटकों व दर्शनार्थियों को भी सर्किल बदहाल नजर आता है। सर्किल को अब तक रंग-रोगन व साफ-सफाई का इंतजार है।

आलनपुर अहिंसा सर्किल: टाइल्स व जालिया क्षतिग्रस्त
यह सर्किल भी वर्षों पुराना है। सर्किल के अंदर विशालकाय बरगद व नीम के पेड़ है। इनकी टहनियां सर्किल को चारों तरफ से घेरे है। वहीं सर्किल के चारों अंदर व बाहर जालियां व टाइल्स जगह-जगह से टूटी है। साफ-सफाई नहीं होने से सर्किल के चारों ओर धूल की परतें छाई है। सर्किल के चारों ओर बैनर लगे है। सर्किल के अंदर सफाई नहीं होने स खरपतवार उगे है।

आस्था सर्किल: हरियाली गायब, गंदगी के लगे ढेर
हम्मीर पुलिया से नीचे उतरते ही खैरदा पुलिया जाने वाला मार्ग पर वर्षों से आस्था सर्किल संचालित है लेकिन देखरेख के अभाव में सर्किल पूरी तरह से बदहाल है। सर्किल के अंदर जगह-जगह धूल की परते जमी है। वहीं बाहर की तरफ जगह-जगह से टाइल्स टूटी है। सर्किल की दीवारे जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है। सर्किल के पास ही कचरे के ढेर लगे है। अंदर पूरी तरह से हरियाली गायब है।

इनका कहना है...
जिला मुख्यालय पर मुख्य चौराहे पर संचालित सर्किलों की सफाई-सफाई व रंग-रोगन का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। क्षतिग्रस्त सर्किलों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए सफाई शाखा को निर्देश दिए जाएंगे।
बनवारी लाल मीणा, आयुक्त, नगरपरिषद सवाईमाधोपुर


Category

🗞
News
Transcript
00:00Beep beep beep
00:04Beep beep
00:07beep
Comments

Recommended