पालक खाने के कई फायदे हैं। पालक में विटामिन ए होता है जो आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद है पालक विटामिन के, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस का एक अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। पालक में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और कब्ज जैसी समस्याओं को रोकने में मदद करता है। पालक में नाइट्रेट होता है, जो रक्तचाप को कम करने और हृदय रोग के खतरे को कम करने में मदद करता है।पालक में आयरन की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करती है। पालक में ऑक्सालिक एसिड की मात्रा अधिक होती है, जो गुर्दे में पथरी बनने की समस्या को बढ़ा सकती है। इसलिए, गुर्दे की पथरी से पीड़ित लोगों को पालक का सेवन कम करना चाहिए
Comments